<
Categories: खेल

WWE का सबसे बड़ा एंटरटेनिंग रेसलर, लड़ाई कम कॉमेडी ज्यादा, ब्रॉक लेसनर से भी ले चुका पंगे

आर ट्रुथ का असली नाम रॉन किलिंग्स है. उन्होंने अप ने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें WWE में मिली.

रॉन किलिंग्स, जिन्हें फैंस आर ट्रुथ के नाम से जानते हैं, WWE के सबसे मजेदार और एंटरटेनिंग सुपरस्टार्स में से एक हैं. रिंग में उनका अंदाज अलग ही होता है. कभी उनके डायलॉग, कभी उनकी हरकतें और कभी उनका डांस, ये सब मिलकर फैंस को खूब हंसाते हैं. इसी वजह से वह सालों से WWE में लोकप्रिय बने हुए हैं. आर ट्रुथ का असली नाम रॉन किलिंग्स है. उन्होंने अप ने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें WWE में मिली.
उन्होंने कई बार 24/7 Championship जीती है. इस टाइटल से जुड़े उनके सेगमेंट अक्सर बहुत मजेदार होते थे. कई बार वह अचानक किसी को पिन कर देते थे, तो कभी खुद ही छुपते हुए दिखाई देते थे. आर ट्रुथ की सबसे बड़ी खासियत उनका कॉमिक अंदाज है. कई बार वह रिंग में आकर गलत शहर का नाम बोल देते हैं या मैच के बारे में ही कन्फ्यूज हो जाते हैं. उनकी ऐसी हरकतें फैंस को खूब हंसाती हैं. उनका एंट्री सॉन्ग “What’s Up!” भी काफी फेमस है. जब उनका म्यूजिक बजता है तो पूरा एरिना उनके साथ गाने लगता है. कई बार तो उन्होंने ब्रॉक लेसनर से भी पंगे लिए हैं.

कितनी है नेट वर्थ

रिपोर्ट्स के मुताबिक R-Truth की कुल संपत्ति लगभग 3 से 4 मिलियन डॉलर के आसपास मानी जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया WWE है. इसके अलावा उन्होंने म्यूजिक में भी काम किया है और वह एक रैपर भी रह चुके हैं. R-Truth फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. उम्र बढ़ने के बाद भी वह शानदार फिटनेस में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर अपने डांस और मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं.

पत्नी और निजी जिंदगी

आर ट्रुथ की पत्नी का नाम पमेला किलिंग्स है. दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं. रिंग में वह जितने मजेदार दिखाई देते हैं, असल जिंदगी में उतने ही शांत और परिवार को समय देने वाले इंसान माने जाते हैं. कुल मिलाकर, R-Truth सिर्फ एक रेसलर ही नहीं बल्कि WWE के सबसे मनोरंजक सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी कॉमेडी और अलग अंदाज ने उन्हें फैंस का हमेशा का फेवरेट बना दिया है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST