होम / Horoscope Today 7 February 2023: खुशियों से भरा है आज इन राशियों का दिन, जानें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

Horoscope Today 7 February 2023: खुशियों से भरा है आज इन राशियों का दिन, जानें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

Jyoti Shah • LAST UPDATED : February 7, 2023, 10:25 am IST

Horoscope Today 7 February 2023: आज के राशिफल से आपको नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल पता चलता है। जिसे पढ़कर आप अपनी आज की योजनाओं को सफल बना सकते हैं। इससे आपको यह भी पता चलता है कि आपको आज कहां सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। बहुत से अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। परिवार के साथ किसी निजी समारोह में जा सकते हैं। खरीदारी करने के योग बन रहे हैं। प्रेमी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

उपाय- लाल चंदन से मस्तक पर तिलक करें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- स्लेटी

वृष

वृष राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर भरोसा रखें, तो ही सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

उपाय- शाम के समय घर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

मिथुन

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। मन वहां से हटाने की कोशिश करें जिन पर आप विश्वास नहीं रखते हैं। अंधविश्वास से दूरी बनाकर रखें। आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

उपाय- पर्स में मसूर के दाने रखें

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

कर्क

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच में संतुलन बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने पर किसी पुरानी बात को लेकर नोकझोक हो सकती है।

उपाय- तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बिलदान न करें। आज शाम का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। किसी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नौकरी मिलने की संभावना है।

उपाय- हनुमान मंदिर में जलेबी चढाएं

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- काला

कन्या

आज आपका बेहद खास रहने वाला है। तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्पोर्टसमैन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको रिंग गिफ्ट कर सकता है, इससे आपके रिश्ते और मजबूत बनेंगे।

उपाय- सौंफ के दाने कर्पूर से जलाएं

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

तुला

तुला राशि के जातक आज खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। परिजनों के साथ घर की साफ-सफाई में हांथ भी बटाएंगे। जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपके घर में नजदीकी रिश्तेदार आ सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

उपाय- सिक्के पर सिंदूर लगाकर दान करें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जाकतों का दिन आज ठीक-ठाक रहने वाला है। नए लोगों से परिचय होने की संभावना है। आपकी लोकप्रियता बढ़ने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कुछ बचे हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं, पुरानी यादें भी ताजा होंगी।

उपाय- जरूरतमंद को गुड़ दान करें

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- स्लेटी

धनु

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। आज आपका मन खुश रहेगा। सामुहिक काम निपटाने के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप आज आनंद भी महसूस करेंगे। कोई आपका खास खुशियों को दोगूना कर सकता है।

उपाय- धर्मस्थल में चमेली की अगरबत्ती जलाएं।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

मकर

मकर राशि के जाकतों का आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी पुरानी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं। कार्यों में किसी मित्र का सहारा मिल सकता है। ऑफिशियल काम में कई चुनौतियां भी आ सकती है। धैर्य रखकर निर्णय लेने में सफलता मिलने की संभावना है।

उपाय- पूजा घर में लाल चंदन चढ़ाएं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय से मिलने के सुंदर योग बन रहे हैं। नए स्त्रोतों से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव अधिक रह सकता है।

उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को लाल कपड़ा दान करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

मीन

मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपका मन किताबें पढ़ने में लगा रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार की मदद कर सकते हैं। आपको अपनी किसी गलती का अहसास हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है, तभी सफलता प्राप्त होगी।

उपाय- धर्मस्थल में मसूर चढ़ाएं

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, होली से पहले इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

 

 

 

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

 Indonesia Dual Citizenship: इंडोनेशिया कर रहा दोहरी नागरिकता देने की तैयारी, यहां जानें पूरी डीटेल- indianews
Goldy Brar Death: जिंदा है सिद्धू मूसे वाला का हत्यारा गोल्डी बराड़! जानें क्या है मौत की अपवाह के पीछे की सच्चाई-Indianews
अल्लू अर्जुन के गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ पर झूमे Karan Johar, पोस्ट शेयर कर बताया ‘तूफान’ -Indianews
May Panchak 2024: आज से पंचक की शुरुआत, इस बीच भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है भारी नुकसान!- indianews
Delhi School Holidays 2024: दिल्ली स्कूलों को मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत, समर वेकेशन का ऐलान; यहां जानें तारीख- indianews
दोबारा शादी करना चाहती हैं Manisha Koirala! तलाक और कैंसर से लड़ने पर तोड़ी चुप्पी -Indianews
नहीं रही पार्श्व गायिका Uma Ramanan, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -Indianews
ADVERTISEMENT