Sant Premanand Broom Vastu: कई लोगों का मानना है कि, सुबह झाड़ू लगाना शुभ है, तो कई लोग इसे अशुभ मानते हैं. इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए प्रेमानंद महाराज ने झाड़ू से जुड़े कुछ ज्योतिष नियम बताए हैं. वे कहते हैं कि सुबह उठते ही झाड़ू लगाना अशुभ है. ऐसे में सवाल है कि आखिर, सुबह उठते ही झाड़ू क्यों नहीं लगानी चाहिए? सुबह उठते ही झाड़ू लगाने से क्या होगा?
संत प्रेमानंद महाराज से जानिए सुबह उठते ही झाड़ू क्यों नहीं लगाना चाहिए.
Sant Premanand Broom Vastu: वृंदावन रसिक संत प्रेमानंद महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी लोकप्रियता विदेशों तक फैली हुई है. महाराज की दिव्य विभूति, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी और भक्तिमय जीवन से लाखों लोगों को प्रेरित किया है. उनके प्रवचन काफी प्रेरणादायक होते हैं. यही वजह है कि, उनके प्रवचन सुनने के लिए देश-विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं. इसी क्रम में महाराज जी ने झाड़ू लगाने से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताए हैं, जिनको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, हर घर में कोई सुबह उठते ही सबसे पहले झाड़ू लगाई जाती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि इसी आदत को लेकर अलग-अलग मान्यताएं भी हो सकती हैं?
कई लोगों का मानना है कि, सुबह झाड़ू लगाना शुभ है, तो कई लोग इसे अशुभ मानते हैं. इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए प्रेमानंद महाराज ने झाड़ू से जुड़े कुछ ज्योतिष नियम बताए हैं. वे कहते हैं कि सुबह उठते ही झाड़ू लगाना अशुभ है. ऐसे में सवाल है कि आखिर, सुबह उठते ही झाड़ू क्यों नहीं लगानी चाहिए? सुबह उठते ही झाड़ू लगाने से क्या होगा? टूटू झाड़ू का क्या करें? कितने तरह की होती है झाड़ू? आइए जानते हैं कि, इस विषय में प्रेमानंद जी महाराज का क्या कहना है-
संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, आपके घर में रखी झाड़ू आपके भाग्य को बदल सकती है. इसके इतर, अगर झाड़ू को सही तरीके से न रखा जाए तो घर में माता लक्ष्मी को भी नहीं टिकने दे सकती है. इसलिए हर किसी को जानना जरूरी है कि घर में कौन सी झाड़ू शुभ है और कौन अशुभ? दरअसल, झाड़ू तीन तरह की होती है. पहली प्लास्टिक झाड़ू, फूल झाड़ू और सींक झाड़ू. आज आप जानेंगे कि, आपके लिए कौन सी झाड़ू ठीक है और घर में दरिद्रता ला सकती है.
झाड़ू को सही दिशा और सही जगह रखना बेहद जरूरी है. ऐसा न करने से यह माता लक्ष्मी की बहन कुलक्ष्मी को आकर्षित कर सकती है. जोकि, दरिद्रता और संकटों की प्रतीक मानी जाती है. अगर आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं. एक परेशानी जाती नहीं, दूसरी आ जाती है. इसके पीछे का एक बड़ा कारण आपके घर में रखी झाड़ू भी हो सकती है. ऐसे में अगर बार-बार यह परेशानी आए तो आपको झाड़ू पर जरूर ध्यान देना चाहिए. ऐसा करने से आपका जीवन बर्बाद होने से बच सकता है.
बहुत से लोग झाड़ू को कहीं भी रख देते हैं-कभी दरवाजे के पीछे, कभी किचन के कोने में, लेकिन मान्यता है कि झाड़ू को सही दिशा में रखना जरूरी होता है. कहा जाता है कि घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में झाड़ू रखने से नकारात्मकता बढ़ सकती है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम कोना झाड़ू रखने के लिए बेहतर माना जाता है. कई परिवारों में आज भी इस नियम का पालन किया जाता है.
अक्सर यह सवाल उठता है कि झाड़ू कब लगानी चाहिए. कुछ लोग सुबह झाड़ू लगाने को शुभ मानते हैं क्योंकि इससे दिन की शुरुआत साफ-सुथरे माहौल में होती है. वहीं, कुछ मान्यताओं के अनुसार शाम के बाद झाड़ू लगाना ठीक नहीं माना जाता. हालांकि, आज के समय में कामकाजी लोगों के लिए तय समय पर झाड़ू लगाना हमेशा संभव नहीं होता. ऐसे में विशेषज्ञ यही सलाह देते हैं कि सफाई नियमित रखें, समय से ज्यादा स्वच्छता पर ध्यान दें.
घर में पुरानी या टूटी झाड़ू अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है, लेकिन कई लोग मानते हैं कि टूटी झाड़ू को लंबे समय तक घर में रखना ठीक नहीं होता. इसे बदलना बेहतर माना जाता है. हालांकि, वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो टूटी झाड़ू साफ-सफाई में भी कम असरदार होती है और उससे धूल ठीक से नहीं हटती. ऐसे में नई झाड़ू लेना एक प्रैक्टिकल फैसला भी है.
World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…
Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…
आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…
UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…
Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…
इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…