<
Categories: धर्म

Saphala Ekadashi 2025: आज सोमवार के दिन है सफला एकादशी, जरूर पढ़े पूजा मे यह व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

Saphala Ekadashi Vrat Katha: पौष माह की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है, हर एकादाश की तरह सफला एकादशी पर भी विष्णु जी की पूजा की जाती है. सफला एकादशी का व्रत रखने से पापो का नाश होता हैं. आज विष्णु जी की पूजा के साथ साथ आज सफला एकादशी व्रत कथा भी जरूर पढ़नी चाहिए, इसके बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता.

Saphala Ekadashi 2025: पौष माह में आने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है, हर एकादशी की तरह सफला एकादशी भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है, उसके सारे पापो का नाश होता है और भगवान विष्णु जी की कृपा भी बनी रहती है. सफला एकादशी के दिन व्रत कथा भी जरूर पढ़नी चाहिए इसके बिना एकादशी का व्रत पूरा नहीं माना जाता है. आइये पढते हैं सफला एकादशी व्रत कथा

सफला एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त ((Saphala Ekadashi Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त:- सुबह 05 बजकर 17 मिनट से सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त:-  सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक
विजय मुहूर्त:- दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक 
गोधूलि मुहूर्त:- शाम 05 बजकर 24 मिनट से शाम 05 बजकर 51 मिनट तक
निशिता मुहूर्त:-  रात 11 बजकर 49 मिनट से देर रात 12 बजकर 44 मिनट तक, दिसम्बर 16

सफला एकादशी व्रत की कथा (Saphala Ekadashi Vrat Ki Kahani)

पौराणिक कथा के अनुसार, चम्पावती नाम की एक नगरी में महिष्मान नाम का राजा था, उसके चार पुत्र थे और उन सब में से बड़ा राजपुत्र लुम्पक महापापी था, वो परस्त्री और वेश्यागमन तथा दूसरे बुरे कामों में अपने पिता का धन नष्ट किया करता था. इतनी ही नहीं देवता और बाह्मण की निंदा करता था. ऐसे में जब राजा महिष्मान को अपने बड़े पुत्र के कुकर्मों का पता चला तो, उसने उसे राज्य से निकाल दिया, जिसके बाद राजा का बड़ा पुत्र सोचने लगा की वो कहा जाए और क्या करें? इतना सोचने के बाद उसने चोरी करने का फैसला किया, दिन में वह अपना समय वन में रहकर काटता और रात में अपने पिता की नगरी में चोरी करने जाता. इतनी ही नहीं प्रजा को तंग करता और मारपिट जैसा कुकर्म करता. राजा का बेटा वन में रहकर पशु आदि को मारकर खाने लगा. राजा के बेटे की ऐसी हरकत से सभी लोग भयभीत हो गए.  नागरिक और राज्य के कर्मचारी उसे पकड़, लेकिन राजा के भय से उसे छोड़ देते. वन में  एक प्राचीन विशाल पीपल का वृक्ष था, जिसकी लोग पूजा करते थे और उसी वृक्ष के नीचे वह महापापी लुम्पक में अपना रहने का स्थान बनाया था. कुछ समय पश्चात पौष कृष्ण पक्ष की दशमी आई और उस दिन राजा का  बेटा वस्त्रहीन होने की वजह से और शीत के चलते सारी रात सो नहीं सका, उसके हाथ-पैर ठंड से अकड़ गए और सूर्योदय होते-होते वो मूर्छित हो गया, लेकिन दूसरे दिन एकादशी को मध्याह्न के समय सूर्य की गर्मी से उसकी मूर्छा दूर हुई. गिरता-पड़ता वह भोजन की तलाश में निकला, लेकिन पशुओं को मारने के लिए उसमें ताकत नहीं थी, तो उसने नीचे गिर हुए फल उठाकर खाए और वापस पीपल वृक्ष के नीचे आ गया और उस समय तक भगवान सूर्य अस्त हो चुके थे. जिसके बाद वो घबरा गया और वृक्ष के नीचे फल रखकर कहने लगा- हे भगवन! अब ये फल आपको अर्पण है. आप ही तृप्त हो जाइए. राजे के बेटे को उस रात्रि के दिन भी दु:ख के कारण नींद नहीं आई. ऐसे में राजा के बेटे के उपवास और जागरण से भगवान अत्यंत प्रसन्न हो गए और उसके सारे पाप नष्ट हो गए, जिसके बाद  दूसरे दिन प्रात: एक ‍अतिसुंदर घोड़ा अनेक सुंदर वस्तुअओं से सजा हुआ उसके सामने आकर खड़ा हो गया और उसी दौरान आकाशवाणी हुई कि हे राजपुत्र! श्रीनारायण की कृपा से तेरे सभी पापों का नाश हो गया है, अब तू अपने पिती के पास जा सकता है और राज्य प्राप्त कर सकता है. इस आकाशवाणी को सुनने के बाद राजा का बेटा दिव्य वस्त्र धारण करके भगवान आपकी जय हो! के नारे लगाता हुआ अपने पिता के पास गया, उसके पिता ने भी अपने बेटे से प्रसन्न होकर उस पर राज्य का भार सौंप दिया और स्वयं वन के रास्ते चल दिए. वहीं लुम्पक शास्त्रानुसार राज्य करने लगा और उरका पूरा परिवार भगवान नारायण का परम भक्त हो गया. अत: जो मनुष्य सफला एकादशी का व्रत करता है और विधि विधान से भगवान नारायण की भक्ति करता है उसे अंत में मुक्ति मिलती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:40:01 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:27:30 IST