<
Categories: धर्म

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतक काल के नियम और इसका धार्मिक-वैज्ञानिक महत्व

Solar Eclipse 2026: साल 2026 खगोलीय  घटनाओं के लिहाज से काफी खास रहने वाला है, होली के आसपास लगे चंद्र ग्रहण के बाद अब लोगों की नजर 'अगले सूर्य ग्रहण' पर टिकी हुई है. खगोल विज्ञान और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए लोग पहले से ही इसकी तारीख, समय के बारे में जानना चाहते हैं.

Solar Eclipse 2026: साल 2026 में एक और बड़ा खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा.अगस्त में  साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण रात ‘9:04 बजे से शुरू होकर आधी रात तक’ रहेगा. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह खास खगोलीय घटना यूरोप, कनाडा, रूस और कुछ अन्य देशों में देखी जा सकेगी. 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार ‘2026 का अगला सूर्य ग्रहण अगस्त महीने में लगेगा’. यह ग्रहण ’12 अगस्त 2026′ को होगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात के समय पड़ेगा, इसलिए भारत में इसे देख पाना संभव नहीं होगा. इसी कारण इस ग्रहण का ‘सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं माना जाएगा”.

कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण?

खगोलीय गणनाओं के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण ‘रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर आधी रात तक’ रहेगा. क्योंकि ग्रहण का समय भारत में रात का है और सूर्य उस समय दिखाई नहीं देता, इसलिए यहां इसका प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं देखा जाएगा.

किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. खासतौर पर यूरोप, रूस, कनाडा, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, आर्कटिक क्षेत्र, फ्रांस, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों में यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य ग्रहण ‘कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र’ में लगेगा. साथ ही यह साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण भी माना जा रहा है.

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब होगा?

साल 2026 में अगस्त महीने में ही एक और बड़ा खगोलीय घटना होने वाली है. ’28 अगस्त 2026′ को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा.यह चंद्र ग्रहण भारत के समय के अनुसार ‘सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक” रहेगा. लेकिन यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी यहां प्रभावी नहीं माना जाएगा.यह चंद्र ग्रहण ”कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र” में पड़ेगा. इसे अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, इराक, ईरान और सऊदी अरब जैसे देशों में देखा जा सकेगा.

ग्रहण का महत्व

सूर्य और चंद्र ग्रहण को खगोल विज्ञान की दृष्टि से एक प्राकृतिक खगोलीय घटना माना जाता है. वहीं धार्मिक मान्यताओं में भी ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है. जब ग्रहण किसी स्थान पर दिखाई देता है, तब वहां सूतक काल और अन्य धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है.हालांकि जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सामान्य तौर पर इन नियमों को लागू नहीं माना जाता.इस तरह साल 2026 में अगस्त का महीना खगोलीय घटनाओं के लिहाज से काफी खास रहने वाला है, जब एक के बाद एक सूर्य और चंद्र ग्रहण देखने को मिलेंगे.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:43:18 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST

Delhi NCR Storm Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, क्या आ गया फिर से छतरी निकालने का समय?

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:29 IST

क्या है जन विश्वास बिल? ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर भी मिलेगी 30 दिनों की छूट, चला सकेंगे वाहन

इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…

Last Updated: March 30, 2026 17:11:57 IST

IPL ने बना दी जोड़ी… MI-KKR मैच में फैन ने गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर ऐसे बना ‘पोपट’!

Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…

Last Updated: March 30, 2026 17:08:28 IST