IPL Records: आईपीएल को शुरू हुए 18 साल से ज्यादा का समय हो गया है. इस साल आईपीएल का 19वां सीजन खेला जाएगा. अभी तक आईपीएल इतिहास में अभी तक कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं. देखें खास रिकॉर्ड्स की लिस्ट...
IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी कौन?
IPL Records: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इंतजार कर रहे हैं. IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग है, जिसमें दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इस साल IPL का 19वां सीजन खेला जाएगा. अभी तक IPL के 18 सीजन सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं, जिस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं. पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया. RCB का अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने में 18 साल का समय लग गया. इसके अलावा कुछ ऐसी टीमें भी हैं, जो अभी तक एक भी बार IPL नहीं जीत पाई हैं. वहीं, इस लीग में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमें भी हैं, जो 5-5 बार IPL का खिताब जीत चुकी हैं. साल 2008 में शुरू हुए IPL को 18 साल पूरे हो गए हैं. अब फैंस को नए सीजन यानी IPL के 19वें एडिशन का इंतजार है. IPL 2026 शुरू होने में 1 महीने से भी कम समय बचा है. ऐसे में आइए जानते हैं IPL इतिहास के कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो हर क्रिकेट फैंस को पता होना चाहिए.
IPL में हर साल कई रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. IPL इतिहास के सबसे बड़े स्कोर की बात करें, तो यह रिकॉर्ड सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) की टीम के नाम दर्ज है. SRH ने साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 287/3 का स्कोर खड़ा कर दिया था, जो IPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है. वहीं, IPL में सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम दर्ज है. IPL 2017 में RCB की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 9.4 ओवर में सिर्फ 49 के स्कोर पर भी ढेर हो गई थी.
IPL इतिहास में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (PBKS) के नाम दर्ज है. पंजाब किंग्स की टीम ने साल 2024 के सीजन में ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड बनाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 262 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था. यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा चेज स्कोर है.
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है. कोहली ने साल 2008 से लेकर 2025 तक कुल 8 शतक लगाए हैं. साथ ही कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा (973) रन बनाने का भी रिकॉर्ड है. इसके अलावा जोस बटलर ने IPL में कुल 7 शतक लगाए हैं, जबकि क्रिस गेल के नाम 6 शतक दर्ज हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…
Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…
Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…
Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…