Hindi News / Dharam / Shani Dev Mantra If Shani Dev Is Angry Then Chant These Mantras You Will Be Free From All Troubles Luck Will Shine

नाराज चल रहें हैं शनि देव तो इन मंत्रों का करें जाप, हर कष्ट से हो जाएंगे मुक्त, चमक उठेगी किस्मत!

Shani Dev Mantra: शनिदेव को प्रसन्न करने के खास मंत्र बताए गए हैं। शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से कुंडली में शनि ग्रह शांत होता है

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Shani Dev Mantra: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को क्रूर ग्रह के रूप में जाना जाता है। शनिदेव को न्यायप्रधान भी कहा जाता है। क्योंकि शनिदेव भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार शुभ और अशुभ फल देते हैं। जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। कहा जाता है कि जिन भक्तों को शनिदेव की कृपा मिल जाती है वे रंक बन जाते हैं और उनके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

कुंडली में शनि ग्रह होगा शांत

शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास मंत्र बताए गए हैं। शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से कुंडली में शनि ग्रह शांत होता है और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है। साथ ही, जो भक्त इन मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करते हैं उन पर शनिदेव अपनी कृपा बरसाते हैं।

कलियुग में आखिर किस गांव से होकर निकल रही है स्वर्ग की सीढियां, क्या आज भी कर रही है किसी की प्रतीक्षा?

Shani Dev Mantra: शनिदेव को प्रसन्न करने के खास मंत्र बताए गए हैं।

प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें

बीज मंत्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

महामंत्र- ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।

वैदिक मंत्र- ॐ शन्नोदेविर्भिष्टयपो भवन्तु पीतये शनयोर्भिस्त्रवन्तुनः।

नवरात्रि के तीसरे दिन मां ‘चंद्रघंटा’ की करें आराधना, अपने करीबियों को भेजें ये खास संदेश!

गायत्री मंत्र- ॐ भग्भवाय विद्महेन मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।

तांत्रिक शनि मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि दोष निवारण मंत्र – ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुक मिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात्। ॐ शं शनैश्चराय नमः।

इस तरह करें मंत्र जाप

शनिवार को स्नान करके काले कपड़े पहनें। साथ ही काले रंग से मिलता-जुलता रंग जैसे ग्रे या बैंगनी रंग पहनें। शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाएं और नीले फूल चढ़ाएं। कुश के आसन पर बैठकर इन मंत्रों का जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की ये व्रत कथा, इस विधि से करेंगे पाठ तो बरसेगा धन, जानें कैसे लगाएं भोग?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

indianewslatest india newsnews indiaSaturnShani DevShaniwar Upaytoday india newsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue