Hindi News / Dharam / Shani Sadhe Sati Remedies

साढ़ेसाती में भी शनि देव रहेंगे मेहरबान, हर शनिवार याद से कर लें ये काम तो ढैय्या से मिल सकती है मुक्ति

Shani Sadhe Sati Remedies इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव अप्रैल में राशि बदलने वाले हैं। शनि देव राशि बदलकर कुंभ राशि में आ रहे हैं। ऐसे में साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी सभी राशियों पर बदलेगा। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनि का प्रकोप कम […]

BY: Kumar Anjesh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Shani Sadhe Sati Remedies

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव अप्रैल में राशि बदलने वाले हैं। शनि देव राशि बदलकर कुंभ राशि में आ रहे हैं। ऐसे में साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव भी सभी राशियों पर बदलेगा। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से शनि का प्रकोप कम हो सकता है। साथ ही जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं।

शनि यंत्र की पूजा
शनि यंत्र की पूजा करने से शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए शनिवार के दिन स्नान के बाद काले रंग के साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करें। संभव हो सके तो शनि यंत्र की पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी, व्यापार और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

इस 1 राशि पर आज से शुरू हुई शनि की ढैय्या, आमदनी और नौकरी पर करेगी सबसे पहले वार, जानें उपाय

Shani Sadhe Sati Remedies

Shani Sadhe Sati Remedies

Shani Sadhe Sati Remedies Use SHANI YANTRA

भगवान शिव की पूजा
शास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव, शनि के गुरु हैं। ऐसे में शनिवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि की हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में तरक्की की राह आसान होती है।

Shani Sadhe Sati Remedies

Shani Sadhe Sati Remedies

छाया दान या तेल दान
मान्यता है कि शनिवार के दिन तिल या सरसों के तेल का छाया दान करने से शनि का प्रकोप कम होता है। साथ ही शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाने से संचित धन में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष दूर हो सकता है।

Also Read: Mesh Rashifal 26 March 2022 Aries horoscope Today

Also Read: Mithun Rashifal 26 March 2022 Gemini horoscope Today

Also Read: Vrish Rashifal 26 March 2022 Taurus horoscope Today

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Saturday RemediesShaniwar Ke Upay
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue