<
Categories: धर्म

Ghata Sthapana Muhurat 2025: जाने यहां घट स्थापना के 6 शुभ मुहूर्त, इसके बिना नवरात्रि की पूजा होती है अधूरी

Shardiya Navratri 2025 Ghatasthapana Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है, कहा जाता है इसके बिना नवरात्रि पूजा अधूरी होती है, तो चलिए जानते हैं कि क्यों किया जाता है नवरात्रि घट स्थापना और कब है इस साल का शुभ मुहूर्त?

Navratri Ghatasthapana Shubh Muhurat 2025: हिंदू धर्म के पंचांग के अनुसार साल में 4 नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें से 2 गुप्त और 2 प्रकट वाली कहलाती है. वहीं अब आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाने वाली नवरात्रि प्रकट होती है, जिसे शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है. हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है और इस साल यह तिथि 22 सितंबर सोमवार के दिन देर रात 01:23 बजे से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 23 सितंबर देर रात 02: 55 बजे तक रहेगी, ऐसे में शारदीय नवरात्रि का पहला व्रत 22 सितंबर को ही किया जाएगा.

शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना की परंपरा

शारदीय नवरात्रि में व्रत के अलावा पहले दिन घट स्थापना की परंपरा भी होती है, क्योंकि कलश में त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, शिव) का वास होता है और कलश स्थापना इसलिए किया जाता है ताकि सभी देवी-देवताओं को एक स्थान पर आमंत्रित किया जा सके. कलश स्थापना से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

शारदीय नवरात्रि 2025 में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक
  • सुबह 09 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक
  • सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक (अभिजीत मुहूर्त)
  • दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से लेकर 03 बजकर 13 मिनट तक
  • शाम 04 बजकर 45 मिनट से लेकर 06 बजकर 16 मिनट तक
  • शाम 06 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 44 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि में किस दिन, देवी के कौन-से रूप की पूजा करें?

  • नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा करें.
  • नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी चाहिए.
  • नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना करें.
  • नवरात्रि के चौथे दिन की मुख्य देवी कूष्मांडा हैं, इस दिन इनकी पूजा करें.
  • पांचवां दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.
  • छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा करें.
  • नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की साधना करनी चाहिए.
  • आठवें दिन की मुख्य देवी महागौरी हैं. इस दिन इनकी पूजा शुभ रहती है.
  • नवरात्रि के अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST