<
Categories: हेल्थ

Diet Calendar: सालभर फिट रहने के लिए किस महीने में क्या खाएं? देखें आयुर्वेद का 12 महीनों वाला डाइट चार्ट

Ayurvedic Diet Calendar: आयुर्वेद के अनुसार, वसंत ऋतु में हल्का और कफ कम करने वाला भोजन करने की सलाह देता है, तो गर्मी में ठंडक देने वाले फल-पेय खाने के लिए कहता है. तो वहीं, बारिश में सुपाच्य आहार और सर्दियों में पौष्टिक तथा ऊर्जा देने वाला भोजन लेने की सलाह दी जाती है. यह बात मेडिकल साइंस भी मान चुका है. 19 मार्च 2026 से हिन्दू नववर्ष शुरू होने वाला है. ऐसे में आयुर्वेद से जान लें सेहतमंद रहने के लिए साल के किस महीने क्या खाना चाहिए?

Ayurvedic Diet Calendar: आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान ने सेहत पर बहुत गहरा असर डाला है. इससे तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं. इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं. अगर बात आयुर्वेद की करें तो, यहां खानपान सेहत का मुख्य आधार है, जो दोषों (वात, पित्त, कफ) को संतुलित करने के लिए ताज़ा, सुपाच्य और मौसमी भोजन पर जोर देता है. ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और शरीर में रोगों की संभावना कम होती है. आयुर्वेद जहां, वसंत ऋतु में हल्का और कफ कम करने वाला भोजन करने की सलाह देता है, तो गर्मी में ठंडक देने वाले फल-पेय खाने के लिए कहता है. तो वहीं, बारिश में सुपाच्य आहार और सर्दियों में पौष्टिक तथा ऊर्जा देने वाला भोजन लेने की सलाह दी जाती है. कुल मिलाकर साल 12 महीने हेल्दी डाइट लेना चाहिए. इसके अलावा सबसे जरूरी बात यह है कि, खाने को चबा-चबाकर खाना चाहिए. यह बात मेडिकल साइंस भी मान चुका है. 19 मार्च 2026 से हिन्दू नववर्ष शुरू होने वाला है. ऐसे में आयुर्वेद से जान लें सेहतमंद रहने के लिए साल के किस महीने क्या खाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

किस महीने में क्या खाना फायदेमंद?

चैत्र (मार्च-अप्रैल): हिन्दी महीना चैत्र यानी मार्च और अप्रैल में चने का सेवन करना चाहिए. दरअसल, चना आपके रक्त संचार और रक्त को शुद्ध करता है एवं कई बीमारियों से भी बचाता है. चैत्र के महीने में नित्य नीम की 4-5 कोमल पतियों का उपयोग भी करना चाहिए इससे आप इस महीने के सभी दोषों से बच सकते है. नीम की पतियों को चबाने से शरीर में स्थित दोष शरीर से हटते है.

वैशाख (अप्रैल-मई): वैशाख महीने में गर्मी बढ़ जाती है. आयुर्वेद के मुताबिक, अप्रैल-मई के महीने में बेल का इस्तेमाल इस महीने में अवश्य करना चाहिए जो आपको स्वस्थ रखेगा. वैशाख के महीने में तेल का उपयोग बिल्कुल न करे क्योकि इससे आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है.

ज्येष्ठ (मई-जून): ज्येष्ठ का माह आने तक भारत में गर्मी अपने सितम पर होती है. इस महीने में दोपहर में सोना स्वास्थ्यवर्द्धक होता है, ठंडी छाछ, लस्सी, ज्यूस और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें. बासी खाना, गरिष्ठ भोजन एवं गर्म चीजों के सेवन से बचें. इनके सेवन से बीमारियां का खतरा हो सकता है.

अषाढ़ (जून-जुलाई): आषाढ़ माह यानी जून-जुलाई में आम, पुराने गेहूं, सत्तू, जौ, भात, खीर, ठंडे पदार्थ, ककड़ी, पलवल और करेला आदि का सेवन फायदेमंद है. आयुर्वेद कहता है कि, आषाढ़ के महीने में गर्म चीजों का प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

श्रावण (जुलाई-अगस्त): आयुर्वेद के अनुसार, श्रावण माह यानी जुलाई-अगस्त में हरड का इस्तेमाल करना चाहिए. बता दें कि, श्रावण में हरी सब्जियों का त्याग करें एव दूध का इस्तेमाल भी कम करें. भोजन की मात्रा भी कम लें, क्योंकि पुराने चावल, पुराने गेहूं, खिचड़ी, दही एवं हलके सुपाच्य भोजन अपनाएं.

भाद्रपद (अगस्त-सितंबर): अगस्त-सितंबर यानी भाद्रपद महीने में हलके सुपाच्य भोजन का इस्तेमाल कर वर्षा का मौसम होने के कारण आपकी जठराग्नि भी मंद होती है इसलिए भोजन सुपाच्य ग्रहण करें.

आश्विन (सितंबर-अक्टूबर): इस महीने में दूधघी, गुड़नारियल, मुन्नका, गोभी आदि का सेवन कर सकते है. ये गरिष्ठ भोजन है लेकिन फिर भी इस महीने में पच जाते है क्योकि इस महीने में हमारी जठराग्नि तेज होती है.

कार्तिक (अक्टूबर-नवंबर): कार्तिक यानी अक्तूबर-नवंबर महीने में गरम दूध, गुड, घी, शक्कर, मूली आदि का उपयोग करें. वहीं, ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग छोड़ दें. यानी छाछ, लस्सी, ठंडा दही, ठंडा फ्रूट ज्यूस आदि के सेवन से बचें. बता दें कि, इन चीजों के सेवन से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

अगहन (नवंबर-दिसंबर): आयुर्वेद के मुताबिक, अगहन माह यानी नवंबर-दिसंबर में सर्दियों शुरू हो जाती हैं. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि ठंडी और अधिक गरम वस्तुएं खाने से बचें. ऐसा करने से आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा बढ़ सकता है. 

पौष (दिसंबर-जनवरी): पौष यानी दिसंबर-जनवरी में दूध, खोया एवं खोए से बनी चीजें, गोंद के लाड्डू, गुड़, तिल, घी, आलू, आंवला आदि खाना फायदेमंद है. इसके अलावा, ठंडे पदार्थ, पुराना अन्न, मोठ, कटु और रुक्ष भोजन करने से बचें.

माघ (जनवरी-फ़रवरी): माघ यानी जनवरी-फरवरी में सर्दी अपने पूरे सितम पर होती है. ऐसे में इस महीने में गरम और गरिष्ठ भोजन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप घी, नया अन्न, गोंद के लड्डू आदि खा सकते हैं.

फाल्गुन (फरवरी-मार्च): फाल्गुन यानी फरवरी-मार्च में गुड़ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा, सुबह के समय योग एवं स्नान का नियम बना लें. ध्यान रहे कि, इस महीने चने का उपयोग करने से बचें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST