<
Categories: धर्म

Navratri 2025: नवरात्रि व्रत के दौरान महिलाओं को पीरियड आने पर क्या करना चाहिए? रख सकते हैं पूजा जारी या हो जाएगी खंडित, जानें यहां

If Periods Come During Navratri Fast? शारदीय नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, इस दौरान महिलाए व्रत रखती है और माता दुर्गा की पूजा करती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्रत के दौरान महिलाओं को पीरियड हो जाते हैं, ऐसे में क्या करना चाहिए और पूजा कैसे पूरी होगी इस बारे में यहां हमने आपको बताया है.

Shardiya Navratri 2025:  शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है और आज दूसरा दिन है.  नवरात्रि के 9 दिनों में भक्त पूरे विधि विधान से माता दुर्गा के 9 स्वरूपो की पूजा करते है और व्रत रखते है, इस दौरान महिलाए भी व्रत करती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्रत के दौरान महिलाओं को पीरियड हो जाते हैं, ऐसे में क्या करना चाहिए? तो चलिए जानते हैं यहां अगर नवरात्रि के बीच में मासिक धर्म आ जाए, तो किन नियमों का पालन करना चाहिए.

नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान किसी महिला को पीरियड आ जाए तो क्या करें

दरअसल, ज्यादातर महिलाओं का ये सवाल होता है कि अगर नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान किसी व्रती महिला को पीरियड आ जाए तो, ऐसे में क्या करना चाहिए, इस दौरान पूजा कैसे करे, व्रत को जारी रखे या छोड़ दे? इसके बारे में शास्‍त्रों में कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं. दरअसल, शास्‍त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि व्रत के दौरान महिलाएं पीरियड्स आने पर भी अपना व्रत जारी रख सकती हैं. लेकिन ध्यान रहे कि महिलाएं पूजा-पाठ न करें और पूजा की किसी भी सामग्री को हाथ ना लगाए और मानसिक रूप से मां दुर्गा की प्रार्थना करती रहे और व्रत का पूरा फल पाने के लिए महिलाएं मां दुर्गा के मंत्रों का भी जाप कर सकती हैं. इसके अलावा अगर घर में कोई पुरुष हो या परिवार में कोई अन्य महिला या सदस्य हो तो आप उनसे आरती और पूजा करा सकती है और अगर आपके 9 दिन व्रत का संकल्प लिया है, तो पीरियड्स के बाद अंतिम व्रत तक व्रत जारी रखकर अपना संकल्प पूरा कर सकती हैं. अगर पीरियड्स खत्म हो जाएं, तो आप स्नान करके पूजा-अर्चना कर सकती है और सामान्य तरीके से अगले व्रत रख सकती हैं.

क्या कहती है धार्मिक मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  किसी भी के भी मन में भगवान के प्रति आस्था सबसे जरूरी होती है.  महिलाओं में पीरियड एक स्वाभाविक शारीरिक प्रक्रिया है और यह आपके व्रत को खंडित नहीं करती है. ऐसे में आप अपने व्रत को जारी रख सकती है, मां दुर्गा आपकी आस्था को समझेंगी.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…

Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

खुद धूप में जलती रही मां, बच्चों पर नहीं आने दी तपिश! ममता की तस्वीर ने भावुक किया देश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…

Last Updated: May 16, 2026 16:35:43 IST

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…

Last Updated: May 16, 2026 15:00:49 IST

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST