होम / शरद पूर्णिमा पर बनेगा ऐसा योग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुश खबरी!

शरद पूर्णिमा पर बनेगा ऐसा योग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुश खबरी!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 16, 2024, 8:43 am IST
ADVERTISEMENT
शरद पूर्णिमा पर बनेगा ऐसा योग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुश खबरी!

Surya Gochar 2024:शरद पूर्णिमा पर बनेगा ऐसा योग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुश खबरी!

India News (इंडिया न्यूज), Surya Gochar 2024: हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा के दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है। इसके अगले दिन आश्विन पूर्णिमा है। आश्विन पूर्णिमा के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से ग्रह के अनुसार सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इससे कई राशियों के लोगों को लाभ होगा। आश्विन पूर्णिमा इन राशियों के बिगड़े भाग्य को बदल देगी। साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

राशि परिवर्तन सूर्य गोचर 2024

ज्योतिष गणना के अनुसार आत्मा के कारक सूर्य देव 17 अक्टूबर यानि आश्विन पूर्णिमा के दिन तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। तुला राशि में गोचर के दौरान 23 अक्टूबर को स्वाति और 06 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

सिंह राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य देव हैं और देवता भगवान विष्णु हैं। शरद पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से सिंह राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। साथ ही पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलेगी। प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।

महाभारत युद्ध में इस पिता-पुत्र की जोड़ी ने मचाई थी तबाही,, इस योद्धा का वध करने के लिए फैलाई बेटे की मौत की झूठी अफवाह!

कन्या राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। व्यापार में गति आ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आप अपनी रचनात्मकता को निखार सकते हैं। समय बहुत अच्छा है। सूर्य देव के तुला राशि में गोचर के दौरान आप वाहन या जमीन खरीद सकते हैं। स्वावलंबन बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि

सूर्य देव का तुला राशि में गोचर मकर राशि के जातकों को करियर में लाभ पहुंचा सकता है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। इसका आपके जीवन पर बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। करियर से जुड़े फैसले लेते समय घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। आने वाले समय में शनि देव भी मार्गी होंगे। इसका लाभ मकर राशि के जातकों को मिल सकता है। फिलहाल आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है।

मां-बाप को पीटती थी बेटी, अनिरुद्धाचार्य से शिकायत करने पहुंची महिला, गलती से मामा को लेकर खोल दिया गंदा राज?

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT