संबंधित खबरें
शाम के समय ठीक इतने बजे जलाएं संध्या दीपक, जितनी बढ़ेगी रौशनी उतना बरसेगा पैसा, जानें सही तरीका और…?
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
एक मां ही कैसे बन गई अपने बेटे की मौत का कारण…क्यों महाभारत में अपनी मां की वजह से भीष्म को गवानी पड़ी थी जान?
चारो ओर आग का माहौल, इस दिन से लगने जा रहा है अग्नि पंचक…इन लोगों के लिए बेहद अशुभ साबित होगा ये नक्षत्र
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 16 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Kartik Purnima 2022 Snan
Kartik Purnima 2022 Snan: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार बता दें कि इस दिन भगवान शिव ने असुर त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। एक कथा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। यही वजह है कि हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का अधिक महत्व होता है। इस कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान, पूजा और व्रत का भी खास महत्व होता है।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए गए स्नान से भगवान विष्णु की कृपा से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए स्नान से सौ अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल मिलता है। यहां दिल्ली के आचार्य गुरमीत सिंह से जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के मुहूर्त और महत्व के बारे में पूरी जानकारी।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व और ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का महत्व है। 08 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:57 से सुबह 05:49 तक होगी।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.