होम / कलयुग में मनुष्यों में दिखने वालीं हैं ये हैरान करने वाली चीज, होंगी ऐसी खौफनाक घटनाएं

कलयुग में मनुष्यों में दिखने वालीं हैं ये हैरान करने वाली चीज, होंगी ऐसी खौफनाक घटनाएं

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 30, 2024, 8:46 pm IST
कलयुग में मनुष्यों में दिखने वालीं हैं ये हैरान करने वाली चीज, होंगी ऐसी खौफनाक घटनाएं

Kalyug Predictions 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Kalyug Predictions 2024: हिंदू धर्म में कई शास्त्र और पुराण हैं और इन्हीं शास्त्रों में से एक है विष्णु पुराण। इसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक की कई बातें लिखी गई हैं और कई भविष्यवाणियां भी की गई हैं। ये भविष्यवाणियां आज सच साबित हो रही हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही भविष्यवाणियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो कलयुग को लेकर की गई हैं।

कलयुग में की गईं ये खतरनाक भविष्यवाणियां

  • विष्णु पुराण के अनुसार, कलयुग में मनुष्य की आयु धीरे-धीरे कम होती जाएगी और कलयुग के अंत तक यह घटकर 12 से 20 वर्ष रह जाएगी। ऊंचाई भी धीरे-धीरे घटकर 4 फीट रह जाएगी।

नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े कर लें ये 4 टोटके, मां भर देंगी तिजोरियां, पूर्ण होगी हर मनोकामना – India News

  • कलयुग में सत्य और दया की उपेक्षा होगी तथा असत्य और बुराई का बोलबाला होगा। हर कोई केवल धन को महत्व देगा तथा धन प्राप्ति के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकता है। केवल धनवानों का ही सम्मान होगा। निर्धनों की उपेक्षा होगी तथा उनका सम्मान नहीं होगा। कलयुग में रिश्ते केवल नाम के ही रह जाएंगे।
  • विष्णुपुराण के अनुसार, कलयुग में बाढ़ और सूखा बढ़ेगा। अनेक रोग और महामारियां बढ़ेंगी। दुर्घटनाएं भी बढ़ेंगी। गर्मी इतनी बढ़ेगी कि लोग झुलस जाएंगे और जब वर्षा आएगी तो वह इतना भयानक रूप ले लेगी कि रुकने का नाम नहीं लेगी। सर्दी के मौसम में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।

गंगा में भी नहीं धूलते ऐसे पाप, भगवान कृष्ण ने खुद गीता में दिया ये समाधान, जानें – India News

  • कलियुग में राजा अपनी प्रजा की रक्षा नहीं करेंगे बल्कि उनके शिकारी बन जाएंगे। दुनिया में हर जगह अपराध बढ़ जाएंगे। हत्या, चोरी, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत बढ़ जाएंगे। कलियुग में एक समय ऐसा आएगा जब लोग धैर्य खो देंगे और छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे की हत्या कर देंगे।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT