Hindi News / Dharam / Today Horoscope How Will Be The Planetary Movements On March 15 For The 12 Zodiac Signs From Aries To Pisces

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 15 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

Today Rashifal of 15 March 2025: जानें आज का राशिफल

BY: Prachi Jain • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 15 March 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रत्येक राशि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस राशि के जातकों के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करता है। 15 मार्च 2025 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जबकि कुछ के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। आइए जानते हैं, शनिवार को मेष से मीन राशि तक का भविष्यफल।

जानें आज का राशिफल:-

 

शनि अमावस्या से ठीक 9 दिन पहले घटने वाला हैं इन 3 राशियों के साथ कुछ ऐसा कि…गुरु करेंगे गोचर जिससे धरती पर ही दिखेगा नर्क

Today Rashifal of 15 March 2025: जानें आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। हालांकि, आत्मविश्वास की कमी के कारण मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। संतान-सुख में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धन की स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी।

आने वाले 2 हफ़्तों तक इन 4 राशियों पर रहेगी सूर्य से लेकर शनि तक कि महादशा, ग्रह गोचर का पड़ेगा ऐसा अशुभ प्रभाव कि…? जानें उपाय!

वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है और किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी, और खर्चों में वृद्धि के कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सावधानी से खर्च करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ बढ़ने के कारण ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

क्या होता है गोत्र, विवाह के लिए ही क्यों जरुरी होता है गोत्र-मिलान? आज जान लें इससे जुड़ी हर एक बात!

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि वालों के लिए आय के नए साधन बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। हालांकि आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के आगमन से खुशी मिलेगी और उनके सहयोग से संपत्ति से लाभ के योग बन सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में बदलाव और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि वालों को शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अफसरों से संबंध अच्छे रखें, जिससे तरक्की के अवसर मिलें। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी क्षमताओं को दिखाने का मौका मिलेगा।

14 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जब मीन राशि में होगा सूर्य-शुक्र का महासंयोग!

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों का मन आज अशांत रह सकता है। निराशा और असंतोष का भाव रहेगा। आय में कमी और खर्च अधिक होने से परेशानी हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्यों में सहभागिता करें। दोपहर के बाद का समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। अपमानित होने का भय रहेगा और यात्रा में कष्ट हो सकता है। धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। अतिवादी व्यवहार से बचें और सतर्कता से दिन बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। मन को नकारात्मक विचारों से बचाएं। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन पिता से धन प्राप्ति के योग हैं। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और नौकरी में सुधार होगा।

मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह रंगों भरा दिन, किसे मिलेगा सौभाग्य और किसे रहना होगा सतर्क?

मकर राशि (Capricorn)

आज मकर राशि वालों का झुकाव कला और संगीत की ओर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं। अच्छे दिनों की ओर कदम बढ़ाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजगार में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि धैर्यशीलता में कमी रह सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं और उपहार मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं।

शनि करेंगे नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों की काया पलट कर रख देंगे शनि महाराज, इन जातकों पर बेहद गहरा असर डालेगा ये परिवर्तन जान ले तारीख और उपाय

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे और कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।

15 मार्च 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ है। जहां कुछ को नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी योजनाओं में सावधानी बरतनी होगी। हर परिस्थिति में धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखना आवश्यक है।

मूलांक 4 वालों के लिए शुभ संकेत, करियर में मिलेगी सफलता, जानें किस अंक का रुका हुआ काम होगा पूरा?

Tags:

Aaj Ka RashifalToday HoroscopeToday Rashifal of 15 March 2025

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue