Hindi News / Dharam / Today Horoscope This 1 Zodiac Sign Will Get Great Happiness Tomorrow While 1 Person Fate Will Take Away The Love Of Parents

Today Horoscope: इस 1 राशि को मिलेगी कल बड़ी ख़ुशी तो वही 1 जातक की किस्मत से छिनेगा माता-पिता का प्यार, जानें आज का राशिफल!

Today Rashifal of 12 January 2025: इस 1 राशि को मिलेगी कल बड़ी ख़ुशी तो वही 1 जातक की किस्मत से छिनेगा माता-पिता का प्यार

BY: Prachi Jain • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Today Rashifal, 12 January 2025: रविवार का दिन कई राशियों के जीवन में नई संभावनाओं और चुनौतियों का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, पारिवारिक संतोष और कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल:-

मेष राशि (Mesh Rashi)

  • मेष राशि वालों के लिए यह दिन सावधानीपूर्वक काम करने का है। किसी से धन उधार न लें। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन उस पर विचार करें। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मेहनत करनी होगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में कोई चुगली कर सकता है, इसलिए अपने बॉस के साथ रिश्ते बेहतर बनाए रखें।

परेशानियों से भरा हो सकता है मिथुन राशि साल 2025! कर लेंगे ये उपाय तो मिलेगी राहत, वरना झेलते रह जाएंगे दिक्कतें

इस 1 राशि पर कल से शुरू होगी शनि की ढैय्या, कष्टों के साथ मिलेंगे ये 3 वरदान

Today Rashifal of 12 January 2025: इस 1 राशि को मिलेगी कल बड़ी ख़ुशी तो वही 1 जातक की किस्मत से छिनेगा माता-पिता का प्यार

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार खर्चों पर ध्यान देने का दिन है। आय में वृद्धि होगी और डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से उधार लिया धन भी आसानी से मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को लाभ मिलेगा। आप नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

  • मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। पिताजी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, जिन्हें मनाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बॉस से सलाह मिल सकती है। संतान की संगति पर ध्यान दें, क्योंकि वह गलत दिशा में जा सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशि (Kark Rashi)

  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विदेशों से व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और अपने काम समय पर पूरे करें। दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा, लेकिन मनमौजी स्वभाव से काम में बाधा आ सकती है।

धर्म के रक्षक नागा साधुओं को आखिर क्यों बनाने पड़ते है एक शव के साथ संबंध? कारण जान नहीं होगा कानों पर यकीन!

सिंह राशि (Singh Rashi)

  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने में जी-जान लगानी होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करें। आस-पड़ोस के विवादों में उलझने से बचें।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

  • कन्या राशि वालों के लिए यह दिन खुशनुमा रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में सराहना और पुरस्कार मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और पारिवारिक मामलों को मिलकर सुलझाने का प्रयास करेंगे।

तुला राशि (Tula Rashi)

  • तुला राशि के जातकों के लिए रविवार परोपकार के कार्यों से नाम कमाने का दिन है। धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। प्रॉपर्टी से आय के संकेत हैं। जीवनसाथी के लिए कपड़े या गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की तैयारी हो सकती है।

आखिर कौन होते हैं ये तंगतोड़ा साधु? अखाड़ें में देनी पड़ती है ऐसी भयानक परीक्षा जिनसे कांपती है आज भी हर एक साधु की रूह!

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विरोधी परेशान कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा, जिससे खुशी मिलेगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

  • धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाना होगा। व्यवसाय में योजनाओं को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। किसी पुरानी गलती से सबक लें। नई चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Makar Rashi)

  • मकर राशि वालों के लिए यह दिन वाणी और व्यवहार में संयम रखने का है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पुरानी शारीरिक समस्या के बढ़ने की संभावना है।

क्यों शिव जी की नगरी श्मशान को उन्ही की अर्धांग्नी, मां पार्वती ने दे दिया था जगत का इतना बड़ा श्राप? कलियुग तक दिखता है इसका असर

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन मिला-जुला रहेगा। पढ़ाई में समस्या का समाधान गुरुजनों की मदद से होगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार करने वालों को बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। नए कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लें।

मीन राशि (Meen Rashi)

  • मीन राशि वालों के लिए यह दिन उलझनों से भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रह सकती है। कोई भी वादा सोच-समझकर करें। माता-पिता से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव रहेगा।

जन्म से ही दिखने लगते है भाग्यशाली पुरुषों में ये 3 लक्षण, परिवार के लिए भी साबित होते है अति भाग्यवान!

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए उत्साहवर्धक तो कुछ के लिए सतर्कता बरतने का संकेत है। प्रत्येक राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र, परिवार और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। ग्रहों की स्थिति को समझते हुए सही निर्णय लें और अपने दिन को सफल बनाएं।

Tags:

Aaj Ka RashifalToday HoroscopeToday Rashifal of 12 January 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue