Hindi News / Dharam / Today Horoscope Today The Pending Work Of The People Of These 3 Zodiac Signs Will Be Completed Know Your Horoscope Today

Today Horoscope: आज इन 3 राशियों के लोगों के बनेंगे रूके हुए काम, जानें अपना आज का राशिफल

Today Horoscope: आज इन 3 राशियों के लोगों के बनेंगे रूके हुए काम, जानें अपना आज का राशिफल

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, 5 December 2024: ग्रहों की स्थिति- बृहस्पति वक्री गति में वृषभ राशि में है। नीच का मंगल कर्क राशि में है। केतु कन्या राशि में है। सूर्य, बुध वृश्चिक राशि में हैं, जहां बुध वक्री है और शुक्र और चंद्रमा मकर राशि में मालव्य योग बना रहे हैं जो बहुत अच्छा योग है। शनि कुंभ राशि में है और राहु मीन राशि में गोचर कर रहा है।

राशिफल

मेष- स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य है। व्यापार बहुत अच्छा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। आपके प्रियजन आपका साथ देंगे। पिता आपका साथ देंगे। अच्छी स्थिति है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 01 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

rashifal

गुरुवार के दिन पूजा के दौरान अपनी राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मां लक्ष्मी खुश होकर बरसाएंगी भरपूर पैसा

वृष- भाग्य आपका साथ देगा। रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान भी अच्छी है, लेकिन अपने प्रेम संतान का ख्याल रखें। शनि देव की प्रार्थना करते रहें।

मिथुन- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान अच्छी है। स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सावधानी से पार करें। नीली वस्तु अपने पास रखें।

कर्क- बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार अच्छा है। नौकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेमी मिल सकते हैं। नया प्यार मिल सकता है, अगर सिंगल हैं और किसी से अफेयर है तो खास दिन रहेगा। अगर शादीशुदा हैं तो खास दिन रहेगा, पत्नी के साथ, जीवनसाथी के साथ। शुभ दिन है। काली जी से प्रार्थना करते रहो।

सिंह: शत्रुओं पर विजय मिलेगी। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। शनिदेव की आराधना करते रहें।

कन्या: भावुकता में कोई निर्णय न लें। प्रेम में चंचल होना ठीक नहीं रहेगा। अन्यथा निष्ठा और विश्वास खो देंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हरी वस्तु पास रखें।

तुला: जमीन, मकान और वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक: व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। आपके प्रियजन आपका साथ देंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छी है और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु: धन का आगमन होगा। परिवार में वृद्धि होगी। आपकी वाणी शहद की तरह मीठी रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से कुछ भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। कोई पीली वस्तु पास रखें।

जिस दिशा को लोग मानते हैं खतरनाक, उस जगह पर जरूर रखें ये 4 चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत

मकर- आपमें तेज और उत्साह भरा रहेगा। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। नायक-नायिका की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत है। काली जी की आराधना करते रहें।

कुंभ- खर्चे परेशान करेंगे। फैशन आदि पर खर्च करके कर्ज में डूब सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम और संतान औसत है। व्यापार अच्छा है। हरी चीजें अपने पास रखें।

मीन- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम और संतान अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य औसत रहेगा। काली मंदिर में सफेद चीजों का दान करना आपके लिए उपयोगी और शुभ रहेगा।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

5 December 2024India News Entertainmentindianewslatest india newsnews indiaToday HoroscopeToday Horoscope 2024today india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue