Hindi News / Dharam / Today Will Be A Good Day For Capricorn And Aries People Know How Day Will Be For Other Zodiac Signs

Aaj Ka Rashifal: मकर और मेष राशि के लोगों का दिन आज अच्छा होगा, जानें कैसा होगा बाकि राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज मंगलवार 3 सितंबर 2024 को भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

BY: Ankita Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज मंगलवार 3 सितंबर 2024 को भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। साथ ही सिद्ध और साध्य योग भी रहेगा। राहु काल दोपहर 03:32 बजे से शाम 05:05 बजे तक है। चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, वृषभ राशि के लोग थोड़े चिंतित रहेंगे। तुला राशि के लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मकर राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ज्योतिषाचार्य से जानिए आज का राशिफल मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष राशि

घर की नीव रखते समय क्यों गाढ़ा जाता है नाग-नागिन जोड़ा? क्या ग्रंथो में भी किया गया है इसका उल्लेख!

Aaj Ka Rashifal

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आज आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं, परिवार में शुभ कार्यक्रम होंगे। आप किसी यात्रा आदि पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।

वृषभ राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि

आज आपको कोर्ट केस में जीत मिलेगी, जिससे समाज में आपको अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। व्यापार में आज कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, आप किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार में आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिसके कारण आपको बैंक आदि से कोई बड़ा लोन लेने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे, परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह राशि

परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग भी मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज कोई बड़ा लेन-देन न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में विरोधी वर्ग से दूर रहें। प्रॉपर्टी विवाद आदि के कारण परिवार में कलह की स्थिति बनेगी।

तुला राशि

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप बेचैन रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें। व्यापार में बड़े लेन-देन सोच-समझकर करें।

Aaj Ka Panchang: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि

आज आप अपने सहकर्मियों के साथ किसी खास काम से बाहर यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे।

धनु राशि

आज आप किसी सामाजिक विवाद के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। आपकी गलती न होने पर भी आप पर आरोप लग सकते हैं, सावधान रहें। विरोधियों द्वारा व्यापार में बड़ा उलटफेर आपको नुकसान पहुंचा सकता है, समय को देखते हुए शांत रहें। पार्टनर की तबीयत खराब होने के कारण आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ किसी नए काम की बड़ी योजना बना सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, आप किसी नए वाहन या मकान का सौदा कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए काम पूरे होंगे। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लेकिन व्यापार में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर किसी मित्र से विवाद हो सकता है, जिससे आपसी कलह की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के सदस्यों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024: कलयुग में कब होगा भगवान गणेश का जन्म, ऐसे कामों के बाद होगा आठवां और अंतिम अवतार

Tags:

Aaj Ka RashifalDaily Horoscopedainik rashifalhoroscope todayIndia newslatest india newszodiac signइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue