Hindi News / Dharam / Todays Horoscope These Zodiac Signs Are Likely To Get Financial Benefits Today Their Problems Will Increase Read Your Horoscope Indianews

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों को आर्थिक लाभ की संभावना, इनकी बढ़ेगी मुश्किलें, पढ़े अपना राशिफल-Indianews

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से तय होता है। आज कुछ नए आर्थिक लाभ की संभावना है समय से पहले तैयारी करने से आपको जीवन में सफलता मिल सकती […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Aaj ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल से तय होता है। आज कुछ नए आर्थिक लाभ की संभावना है समय से पहले तैयारी करने से आपको जीवन में सफलता मिल सकती है, तो चलिए जानते हैंं इस दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल..

मेष राशि

आज शनि का वक्री होना शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को खाना खिलाएं। घायल कुत्ते का इलाज भी कराएं।

बदले की आग में जल उठा दोस्ती का गहरा संबंध! जब द्रोणाचार्य ने द्रुपद को दिखाया सत्ता का असली आईना, शिष्य को ही बना दिया खेल पलटने वाला मोहरा

Aaj Ka Rashifal

वृष राशि

आज भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घर के कामों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी कन्या को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आज बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। मित्रों से मिलकर आज आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। गाय को हरा चारा खिलाएं। घायल गाय का इलाज भी कराएंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज शनि का बकरा होना पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। निजी संबंधों में सावधानी रखें अन्यथा तनाव हो सकता है। आज आप अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। परिवार में समझदारी से काम लें, भावनात्मक रूप से धोखा मिल सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध या आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

Bank Holiday Today: क्या शनिवार, 29 जून को बैंक बंद हैं? यहां जानें ताजा अपडेट -IndiaNews

सिंह राशि

आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आपका दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास आपके बहुत काम आएगा। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज ऐसा न करें। कुत्तों को खाना खिलाएं। बंदरों को केला या गुड़ चना दे सकते हैं।

कन्या राशि

आज बुध का परिवर्तन दांपत्य जीवन के लिए कष्टकारी है। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात से आपको धन लाभ अवश्य होगा। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चना खिलाएं। कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला राशि

आज शनि का वक्री होना व्यावसायिक प्रतिष्ठा दिलाएगा। घरेलू और व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बनाए रखेंगे। आज पुराने तरीके से किए जा रहे कामों को बदलने का अच्छा समय है। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज लंबी यात्रा के योग हैं। समझदारी से काम लेंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। निजी और व्यावसायिक कामों में जितनी समझदारी से काम लेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी। सुबह बंदरों को केला गुड़ चना खिलाएंगे तो दिन अच्छा बीतेगा। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Ind vs SA T20 World Cup फाइनल, ब्रिजटाउन में बारिश का खतरा; जान लें वाशआउट की स्थिति में क्या होता है? -IndiaNews

धनु राशि

आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज बिना वजह किसी सहकर्मी से झगड़ा न करें। घर के लोगों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। आज बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार कराएं।

मकर राशि

आज बुध का परिवर्तन सुखद रहेगा। महत्वाकांक्षा पूरी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाएं और तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

आज शनि के वक्री होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबी यात्रा पर जाना है तो जरूर जाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम को शनि मंदिर जाएं और तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार के किसी सदस्य को ध्यान रखना होगा कि सुबह घायल गाय का उपचार कराएं और गाय को हल्दी लगी 4 आटे की गोलियां खिलाएं। अगर आप भी सुबह के समय कुत्ते को रोटी खिलाएंगे तो दिन अच्छा बीतेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Om Prakash Rajbhar: शाह-नड्डा के दरबार पहुंचे बेटे के साथ ओमप्रकाश राजभर, जानिए क्यों खास है ये बैठक-Indianews

Tags:

Aaj Ka Rashifalindianewstrending Newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue