Hindi News / Dharam / Trigrahi Yog After 50 Years Powerful Trigrahi Yoga Will Formed 3 Zodiac Signs Change Tremendous Progress

50 साल बाद गुरु की राशि में बनेगा शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर में होगी जबरदस्त तरक्की!

Trigrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि में गोचर करते हैं और युति बनाते हैं। यह युति कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ होती है। आपको बता दें कि मार्च में बुध, राहु और शुक्र बृहस्पति की राशि मीन में युति बनाने जा रहे हैं।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Trigrahi Yog:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि में गोचर करते हैं और युति बनाते हैं। यह युति कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ होती है। आपको बता दें कि मार्च में बुध, राहु और शुक्र बृहस्पति की राशि मीन में युति बनाने जा रहे हैं। जिससे त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग तब बनेगा जब 27 फरवरी को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। जिससे 3 राशियों के लोगों को धन और तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बनेगी। इसलिए इस समय आपको कामकाज में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कारोबारी कोई बड़ी बिजनेस डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को इस दौरान नौकरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आर्थिक तरक्की मिलने के पूरे आसार हैं। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा।

क्या था भगवान श्री राम के उस धनुष का नाम, जिसने एक ही बार में रावण को उतार दिया था मौत के घाट?

06 March 2025 Ka Panchang: गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे चंद्रमा

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि के भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्य उदय हो सकता है। इसके साथ ही करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक उन्नति और यात्रा की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आप काम या व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें मौका मिल सकता है।

इन मूलांक के जातकों के खुलेंगे भाग्य, हाथ लगेगी ऐसी बड़ी सफलता कि नहीं कर पाएंगे यकीन, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल!

मिथुन राशि

त्रिग्रही योग का बनना वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको काम और व्यापार में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। साथ ही साझेदारी और व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग बड़े व्यापारिक सौदे कर सकते हैं। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 25 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

Tags:

Trigrahi Yog
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue