India News (इंडिया न्यूज), Feeding Bread to Black Dog: हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन सुखी और सफल हो, इसके लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। ऐसा ही एक उपाय है काले कुत्ते को रोटी खिलाना। आइए जानते हैं इस उपाय के फायदे, जो आपको हैरान कर सकते हैं।
आजकल घरों में कुत्ते पालने का चलन बढ़ रहा है। कुत्तों को बुद्धिमान और वफादार साथी माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार कुत्ता भगवान भैरव का वाहन है, और इसे शनि और केतु का प्रतीक भी माना जाता है। काले कुत्ते को रोटी खिलाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
Feeding Bread to Black Dog: कालसर्प दोष से हो गए हैं परेशान?
नियमित रूप से काले कुत्ते को रोटी खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि कुत्ता अपने मालिक के संकट अपने ऊपर ले लेता है। इसके अलावा कुत्ता पालने से प्रेत बाधा और अन्य नकारात्मक प्रभाव भी दूर होते हैं।
अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो घर में काला कुत्ता रखने से इस दोष के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है और शांति मिलती है।
झूठ बोलने की है पूरानी आजत तो आज से हो जाएं सावधान, वगना ग्रह ऐसी देंगे सजा जो सोच भी नी पाएंगे आप!
जिन दंपत्तियों को संतान सुख में परेशानी आ रही है उन्हें काला कुत्ता पालने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही संतान के स्वास्थ्य और सुख के लिए भी कुत्ता पालना शुभ माना जाता है।
काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाने से पितृ शांति होती है। यह उपाय खास तौर पर पितृ दोष निवारण के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोजाना काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और आपकी किस्मत चमक सकती है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।