India News (इंडिया न्यूज),Shani Budh Rajyog: कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध मिलकर एक बहुत ही शक्तिशाली राजयोग बना रहे हैं। द्विद्वादश नाम का यह राजयोग 3 राशियों के जीवन में सुनहरे दिनों की शुरुआत करेगा। शनि अगर मेहरबान हो जाएं तो एक झटके में भिखारी को राजा बनाया जा सकता है। ग्रहों के राजकुमार बुध धन, बुद्धि और व्यापार के कारक हैं। ये दोनों महत्वपूर्ण ग्रह मिलकर एक अद्भुत राजयोग बना रहे हैं, जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में और बुध मकर राशि में मौजूद हैं। 8 फरवरी से शनि बुध से 30 डिग्री की दूरी पर हैं, जिससे द्विद्वादश योग बन रहा है, जो 3 राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली है। साथ ही शनि और बुध मित्र ग्रह हैं, इसलिए इनके द्वारा बनने वाला यह राजयोग और भी अधिक लाभ देगा। बुध और शनि की युति और द्विद्वादश योग वृषभ राशि वालों के जीवन में सुनहरे दिनों की शुरुआत कर रहा है। आपके जीवन में एक के बाद एक कई खुशियां और सफलताएं दस्तक देंगी। मकान, प्रॉपर्टी, कार खरीदने के योग हैं। नई नौकरी मिलेगी। भारी धन लाभ होगा। रुके हुए काम अचानक पूरे होंगे।
Shani amavasya 2025: शनि अमावस्या-सूर्य ग्रहण का महासंयोग
कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शनि अभी कुंभ राशि में ही है। इसलिए बुध और शनि मिलकर जो द्विद्वादश योग बना रहे हैं, वह कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आप यात्रा पर जाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा समय है। आपको पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिलेगी। मीन राशि वालों के लिए भी बुध और शनि का द्विद्वादश योग बहुत अच्छा है। व्यापार में भारी मुनाफा हो सकता है। आपको कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे।
आज किसका दिन रहेगा धमाकेदार और किसे मिलेगी खुशखबरी? मूलांक 1 से 9 वालों के लिए खास भविष्यवाणी!