Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Varuthini Ekadashi 2026 Parana Time: हर साल वैशाख मास में मनाई जाने वाली वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है.इस साल यह व्रत 13 अप्रैल यानी आज रखा जा रहा है.आइए जानते है इस व्रत का पारण कब करें,क्या खाएं और जरूरी नियम के बारे मे.
जानें वरुथिनी एकादशी व्रत के पारण का सही समय
Varuthini Ekadashi 2026 Parana Time: पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में वरुथिनी एकादशी 13 अप्रैल को मनाई जाएगी. यह व्रत वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आता है और इसे बेहद पुण्यदायी माना जाता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन और नियमों के साथ यह व्रत करता है, उसके जीवन के पुराने दुख धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बनता है.
इस दिन भगवान विष्णु के वराह स्वरूप की पूजा की जाती है. यह अवतार हमें कठिन समय से बाहर निकलने की प्रेरणा देता है. साथ ही, यह पर्व हमें संयम, धैर्य और दूसरों के प्रति करुणा का भाव अपनाने का संदेश भी देता है.
वरुथिनी एकादशी का व्रत अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर खोला जाता है, जिसे पारण कहा जाता है. वर्ष 2026 में व्रत खोलने की तिथि 14 अप्रैल, मंगलवार है.
पारण का शुभ समय सुबह 06:54 बजे के बाद से 08:31 बजे तक रहेगा. ध्यान रखें कि हरि वासर समाप्त होने से पहले व्रत नहीं खोलना चाहिए. इसलिए उचित समय का पालन करना जरूरी है.व्रत खोलने से पहले किसी जरूरतमंद को भोजन कराना या अनाज दान करना शुभ माना जाता है. इसके बाद ही स्वयं भोजन ग्रहण करना चाहिए.
पूजा को विधि-विधान से करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है:
यह व्रत केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा और दान का भी महत्व बताता है. चूंकि यह समय गर्मी का होता है, इसलिए इस दिन ठंडी चीजों और जरूरत की वस्तुओं का दान विशेष फलदायी माना गया है,इन छोटे-छोटे कार्यों से बड़ा पुण्य मिलता है. खासतौर पर जल सेवा को सबसे श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि यह सीधे किसी की जरूरत पूरी करती है.
Bhabhi Ji Hot Dance: भाभीजी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया.…
Sarkari Naukri CRPF Recruitment 2026: सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) में नौकरी (Govt Jobs) पाने…
SRH vs RR head to head: आज आईपीएल के 21 वे मुकाबले में कौन कैसे…
Havy Blood Flow During menstruation: पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है,…
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन और ब्लू लाइन की कुछ पुरानी ट्रेनों को अपडेट किया…