<
Categories: हेल्थ

… जब पीरियड्स में होने लगे हैवी ब्लड फ्लो? घबराएं नहीं, अपनाएं ये 7 आसान उपाय, परेशानी मोड़ लेगी मुंह!

Havy Blood Flow During menstruation: पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है, जिसमें 30-80 ml तक रक्त निकलता है. शुरुआती दिनों में फ्लो थोड़ा ज्यादा और बाद में धीरे-धीरे हल्का हो जाता है. लेकिन, कई बार पीर‍ियड्स के दौरान हैवी ब्‍लीड‍िंग होने लगती है. असल में, यह परेशानी हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होती है. लेकिन, कई महिलाओं में तेज ब्लड फ्लो की परेशानी देखी जाती है. अब सवाल है कि आखिर, पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग क्यों होती है? पीरियड्स का हैवी फ्लो करने के उपाय क्या हैं?

Havy Blood Flow During menstruation: समय पर पीरियड्स आना महिला के अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है. इस दौरान होने वाली ब्लीडिंग का एक फ्लो होता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है, जिसमें 30-80 ml तक रक्त निकलता है. शुरुआती दिनों में फ्लो थोड़ा ज्यादा और बाद में धीरे-धीरे हल्का हो जाता है. लेकिन, कई बार पीर‍ियड्स के दौरान हैवी ब्‍लीड‍िंग होने लगती है. असल में, यह परेशानी हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होती है. कहने का मतलब है कि, अगर आपको जल्‍दी-जल्‍दी पैड बदलना पड़ रहा है तो इसे हल्के में न लें. क्योंकि, यह स्थिति कई बार बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. अब सवाल है कि आखिर, पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग क्यों होती है? पीरियड्स का हैवी फ्लो करने के उपाय क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुपम रानी-

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग क्यों होती है?

डॉक्टर कहती हैं कि, पीरियड्स में एक-दो बार हैवी ब्लड फ्लों तो चलता है. अगर हर बार फ्लो ज्‍यादा हो और पीरियड्स के बीच भी तेज ब्‍लीड‍िंग हो रही है तो सावधान रहने की जरूरत है. इसका कारण फाइब्राइड, ट्यूमर या अन्‍य कोई समस्‍या हो सकती है. ऐसे में डॉक्‍टर से सलाह लेना जरूरी है. हालांकि, सामान्‍य तौर पर होने वाली हैवी ब्‍लीड‍िंग को रोकने के ल‍िए आप कुछ उपायों कर सकते हैं.

हैवी ब्लड फ्लो कम करने के 7 उपाय

हाइड्रेट रहें: अगर आपको हैवी पीर‍ियड्स की समस्‍या है तो बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए रोजाना 4 से 6 ग‍िलास पानी पीएं. ऐसा करने से आपके शरीर में ब्‍लड की कमी नहीं होगी. आपको अपनी डाइट में नमक की कमी भी नहीं होने देनी है, थोड़ी-थोड़ी देर में आप फल और ताजी सब्‍ज‍ियों के रस का सेवन करते रहें.

अदरक खाएं: पीर‍ियड्स के हैवी फ्लो से बचने के ल‍िए अदरक का सेवन अच्छा माना जाता है. हालांकि, अदरक को पानी में उबाल लेना चाहिए. इसके लिए अदरक को कूटकर इसमें शहद म‍िलाएं और इस म‍िश्रण को द‍िन में दो से तीन बार खाएं. 

गाजर खाएं: गाजर में कैरोटीन पाया जाता है, इससे शरीर में एस्‍ट्रोजन का लेवल मेनटेन रहता है. पीरियड्स के दौरान हैवी ब्‍लीड‍िंग की समस्‍या होने पर आप इस म‍िश्रण का सेवन करें. आप अदरक और गाजर का म‍िश्रण खाएंगे तो आपको दर्द कम होगा.

हल्दी वाला दूध: हैवी पीर‍ियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के ल‍िए आप हल्‍दी के दूध का सेवन करें. इसका सेवन रात में करना अधिक फायदेमंद है. वहीं, खाने में भी आप हल्‍दी डालकर खाएं पर हल्‍दी और दूध के म‍िश्रण का सेवन करने से हैवी पीरियड्स की समस्‍या भी दूर होती है और दर्द से भी न‍िजात म‍िलता है. दूध में आप हल्‍दी के अलावा दालचीनी भी म‍िला सकते हैं. 

व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स: हैवी पीर‍ियड्स की समस्‍या होने पर आपको व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स का सेवन करना चाह‍िए. व‍िटाम‍िन सी का सेवन करने से आपके शरीर को आयरन म‍िलेगा और एनीम‍िया की समस्‍या नहीं होगी. इसके लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं. व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स में आप स्‍ट्रॉबेरी, कीवी, ब्रोकली, टमाटर जूस आद‍ि का सेवन करें.

त‍िल-गुड़ और सौंफ खाएं: पीरियड्स में हैवी ब्‍लीड‍िंग होने पर आप गुड़, त‍िल और सौंफ का सेवन करें. गुड़ और त‍िल की तासीर गरम होती है, आप दोनों का म‍िश्रण खाएंगे तो पीर‍ियड्स के दौरान खून के थक्‍के जमने की समस्‍या नहीं होगी. इससे शरीर से गंदा खून न‍िकल जाएगा और दर्द से भी राहत म‍िलेगी. 

सौंफ पाउडर का सेवन: हैवी ब्‍लीड‍िंग की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए आप सौंफ के पाउडर का सेवन कर सकते हैं. सौंफ के पाउडर को एक कप पानी में उबालकर फ‍िर उस पानी को छानकर उसका सेवन करें. इससे पीर‍ियड्स और हैवी फ्लो के दौरान होने वाले दर्द से राहत म‍िलेगी.

ये भी पढ़ें: कितने पार्टनर से यौन संबंध बनाने से हो सकता एड्स? 2, 3, 4 या फिर इससे ज्यादा, डॉक्टर से समझिए HIV Myth

ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द क्यों होता है? डॉक्टर ने बताए वेजाइनल पेन के 5 ऐसे कारण, सुनकर चौंक जाएंगे

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST