Sarkari Naukri CRPF Recruitment 2026: सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए खास बातों को गौर से जरूर पढ़ें.
CRPF Recruitment 2026 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है.
CRPF Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) ने 2026 के लिए कांस्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना बेहद जरूरी है.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9175 पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे अलग-अलग स्किल वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का विचार बना रहे हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए सभी तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.
उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है:
सामान्य कांस्टेबल पदों के लिए:
आयु: 21 से 27 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
जन्म तिथि: 02 जनवरी 1999 से 01 जनवरी 2005 के बीच
ट्रेड आधारित पदों (जैसे मैकेनिक, दर्जी, माली आदि) के लिए:
आयु: 18 से 23 वर्ष
जन्म तिथि: 02 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2008 के बीच
इन पदों में मोटर मैकेनिक, मोची, बढ़ई, दर्जी, रसोइया, नाई, धोबी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन जैसे कई ट्रेड शामिल हैं.
CRPF भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों का सही चयन किया जा सके:
PET (Physical Efficiency Test)
PST (Physical Standard Test)
CBT (Computer Based Test)
ट्रेड/स्किल टेस्ट
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV)
मेडिकल परीक्षण (DME/RME)
PET और PST में सफल उम्मीदवारों को ही CBT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. खास बात यह है कि फिजिकल टेस्ट RFID तकनीक और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से पारदर्शिता के साथ आयोजित किए जाएंगे.
General / OBC / EWS (पुरुष उम्मीदवार) के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार / पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क: शुल्क माफ
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और CSC वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.
CRPF Constable Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो सुरक्षा बलों में करियर बनाना चाहते हैं. सही समय पर आवेदन, योग्यता की जांच और तैयारी की मजबूत रणनीति आपको इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ा सकती है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें और अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.
Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…
Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…
Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…
Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…
Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…