होम / Vastu Tips: बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता तो अपनाएं वास्तु दोष के ये खास तरीकें

Vastu Tips: बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता तो अपनाएं वास्तु दोष के ये खास तरीकें

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 30, 2024, 12:40 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips: बिजनेस में पूरे दिन मेहनत करने के बाद अगर लोगों को मुनाफा नहीं मिलता तो लोग अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं, लेकिन अपनी किस्मत को दोष देने से पहले लोगों को यह तय कर लेना चाहिए कि कहीं उनके बिजनेस स्थल पर कोई वास्तु दोष तो नहीं है। जिसके कारण कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यवसाय में लाभ नहीं मिल रहा है।

वास्तु शास्त्र में व्यापार में वृद्धि के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति व्यापार में मनचाही आय अर्जित कर सकता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के ऐसे उपायों के बारे में, जिनके जरिए व्यक्ति आसानी से बिजनेस में अधिक मुनाफा कमा सकता है।

व्यवसाय के लिए वास्तु टिप्स

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकानों, कारखानों और दफ्तरों में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का प्रयोग किया जा सकता है। इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है। ये रंग बिजनेस में सफलता दिलाने में सहायक माने जाते हैं।
  • व्यापार में अधिक लाभ पाने के लिए दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री का मुख्य द्वार मध्य में बनवाना चाहिए। इससे वास्तुदोष भी दूर हो जाता है।
  • उत्तर दिशा कुबेर की मानी जाती है। आपको अपनी दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री की तिजोरी उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तिजोरी को सही दिशा में रखने से आर्थिक लाभ होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु से बना कछुआ बहुत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री में धातु से बना कछुआ रखने से धन में वृद्धि होती है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • दुकान के मालिक को व्यवसायिक क्षेत्र की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में बैठने से आर्थिक लाभ होता है।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT