होम / Vastu Tips: घर में बहुत शुुभ होता है हल्दी का रखना, जानें धन-लाभ कमाने के लिए इसके उपाय

Vastu Tips: घर में बहुत शुुभ होता है हल्दी का रखना, जानें धन-लाभ कमाने के लिए इसके उपाय

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 30, 2023, 10:18 pm IST
ADVERTISEMENT
Vastu Tips: घर में बहुत शुुभ होता है हल्दी का रखना, जानें धन-लाभ कमाने के लिए इसके उपाय

Vastu Tips

India News (इंडिया न्यूज़) Vastu Tips: हम सबकी रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने वाले मसाले मौजूद होते हैं। पर कुछ मसाले ऐसे होते हैं जो औषधीय गुण रखते हैं। उन्ही में से एक हल्दी भी है। यह न केवल खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि जीवन में सम्पन्नता भी लाती है। हल्दी विषरोधक होती है और नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करती है। यह ना केवल रोग ही ठीक करता है बल्कि धन, धान्य और भाग्य भी जगाती है। हिन्दू धर्म में हल्दी को बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

अगर आप भी परेशान हैं अपनी खराब किस्मत और परेशानियों से तो अपनाएं हल्दी के उपाय..

1) व्यापार में उन्नति के लिए अपनाएं हल्दी के ये उपाय- अगर आपका व्यापार अच्छा नही चल रहा है या इसमें लगातार घाटा हो रहा है तो आप हल्दी के कुछ उपाय अपना सकते हैं। जिससे आपके व्यापार में फायदा हो सकता है। एक काली हल्दी और केसर को लेकर उसे पानी मिलाकर अच्छे से घोलें। फिर इससे अपनी तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं और इसकी नियमित रूप से पूजा करें।
इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

2) बचाता है बुरी नजर से- अगर आपको भी बुरी नज़र लगती है या बुरे सपने आते हैं तो हल्दी एक अच्छा उपाय है। जिससे आप इन परेशानियों से दूर हो सकते हैं। हल्दी की एक गांठ पर मौली बांधकर उसे अपने सिरहाने में रखकर सो जाएं। इससे बुरे सपने आना और बुरी नज़र भी दूर रहेगी।

3) सफलता के लिए करें ये उपाय- कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मेहनत तो करते हैं पर उसका फल उन्हे नही मिलता है। ऐसी स्थिती में आप गुरुवार को भगवान गणेश को हल्दी की गांठ से बनी माला चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके सारे काम बहुत ही आसानी से हो जाएंगे और काम में भी वृद्धि भी होगी।

4) हल्दी से करें बृहस्पति को खुश- अपने बृहस्पति को खुश करने के लिए पुजा के समय कलाई या गर्दन पर हल्दी का टीका लगाईए। इससे आपका बृहस्पति और वाणी दोनों मजबूत होती है।

5) दूर होंगी सारी बाधाएं- गुरुवार के दिन गले या हाथ में हल्दी की गांठ की माला पहनने। इसे पहनने से पहले इस पर गंगाजल का छिड़काव करके विष्णु जी के चरणों में रख दें। ऐसा करने के बाद माला को धारण करे। ये उपाय करने से आपके काम की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगे।

अपने बृहस्पति को खुश करने के लिए पुजा के समय कलाई या गर्दन पर हल्दी का टीका लगाईए। इससे आपका बृहस्पति और वाणी दोनों मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें:- सावन में शिव की पूजा करने से मिलता है कई गुना अधिक फल, जानिए सावन से जुड़ी इस मान्यता के बारे में

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT