Hindi News / Dharam / Vijayadashami Dussehra What Difference What Is The Difference Between Dussehra And Vijayadashami 90 Percent Of People Will Not Know Do You Know621193

दशहरा और विजयादशमी में क्या होता है अंतर? 90 फीसदी लोगों को नहीं होगा पता, क्या आप जानते हैं?

Vijayadashami-Dussehra What Difference: नवरात्री के दसवें और आखिरी दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Vijayadashami-Dussehra What Difference: नवरात्री के दसवें और आखिरी दिन दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण दहन और शस्त्र पूजा की जाती है। वहीं दुर्गा विसर्जन का दिन विजयादशमी भी है। ऐसे में कई लोगों को विजयादशमी और दशहरा में अंतर नहीं पता होता। जिसके कारण अधिकतर लोग दोनों को एक ही पर्व मानते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों में क्या अंतर है?

बता दें कि, हर साल की तरह इस साल भी विजयादशमी और दशहरा का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व का समापन मां दुर्गा के विसर्जन के साथ होगा और इसी दिन रावण दहन भी किया जाएगा। ये दोनों ही पर्व एक ही दिन पड़ने की वजह से लोग इन्हें एक ही मानते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये दोनों ही पर्व अलग-अलग हैं।

अभी और आने में कितना समय लेगा भगवान विष्णु का कल्कि अवतार? कलियुग में इस दिन इस समय होगा इस भव्य रूप का आगमन!

Vijayadashami-Dussehra What Difference: दशहरा और विजयादशमी में क्या होता है अंतर?

क्या है विजयादशमी और दशहरा में अंतर?

आज भी इस जगह मौजूद है रावण का किला, जानें अब कैसी दिखती है ‘कुबेर की नगरी’, लग्जरी देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

विजयादशमी क्या है?

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब महिषासुर नामक राक्षस ने धरती से लेकर स्वर्ग तक अपने अत्याचारों से सबको परेशान कर दिया था। तब मां दुर्गा ने 9 दिनों तक महिषासुर और उसकी सेना के साथ भीषण युद्ध किया था। इस युद्ध के 10वें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और उसकी सेना का वध कर दिया था। तभी से मां दुर्गा की इस जीत को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है।

दशहरा क्या है?

दशहरा के संबंध में पौराणिक ग्रंथ बताते हैं कि इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण का वध किया था। राम जी ने रावण को हराने के लिए 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की थी। जिसके बाद दसवें दिन राम जी ने रावण का वध कर दिया था। राम जी और रावण के बीच हुए युद्ध में अच्छाई की जीत हुई थी। इसी वजह से नवरात्रि के 9 दिनों में जगह-जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। वहीं दसवें दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाकर दशहरे का त्योहार मनाया जाता है।

रावण दहन की राख से कर लिए अगर ये उपाय, घर के कोने-कोने से भाग निकलेगी नकारात्मक ऊर्जा

Tags:

Dussehradussehra 2024India newsindianewslatest india newsNewsindiaravanaShardiya Navratri 2024shri ramtoday india newsVijayadashamiVijayadashami 2024इंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue