<
Categories: धर्म

Vivah Panchami: आज विवाह पंचमी पर शाम में सीता-राम की पूजा का शुभ मुहूर्त! खुशहाल विवाह जीवन के लिए करें ये उपाय

Vivah Panchami 2025: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार विवाह पंचमी के दिन ही श्री राम और मां सीता का विवाह हुआ था. चलिए जानते हैं यहां आज के दिन शाम के समय सीता-राम की पूजा का शुभ मुहूर्त और किए जाने वाले उपायों के बारे में.

Vivah Panchami Pooja Time: आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी मनाई जाती है, हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार विवाह पंचमी के दिन ही श्री राम और मां सीता का विवाह हुआ था. इसलिए आज के दिन भगवान राम और मां सीता की पूजा की जाती है, चलिए जानते हैं यहां आज के दिन शाम के समय सीता-राम की पूजा का शुभ मुहूर्त और आज के दिन खुशहाल विवाह जीवन के लिए उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज विवाह पंचमी तिथि 24 नवंबर यानी कल रात 9 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो चुकी है और आज 25 नवंबर के दिन रात 10 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. इसके अलावा आज विवाह पंचमी का दिन बेहद शुभ है. शिववास योग, ध्रुव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, जिससे आज का दिन धार्मिक दृष्टि से और भी खास हो जाता है. आज इन शुभ योगों में श्रीराम और माता सीता का प्रजन किया जाए, तो विवाह से जुडी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं

विवाह पंचमी के दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त

  • लाभ उन्नति: शाम 07:05 बजे से रात 08:46 बजे तक
  • शुभ उत्तम: रात 10:27 बजे से देर रात12:08 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:22 बजे से शाम 05:49 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 05:00 बजे से शाम 06:45 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त:  शाम 11:42 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
  • रवि योग: देर रात11:57 बजे से अगले दिन सुबह 06:53 बजे तक

विवाह पंचमी के दिन करें ये उपाय

1. वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आज विवाह पंचमी के दिन मां सीता को शृंगार का समान चढ़ाने, ऐसा करने से रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ता है.

2. विवाह पंचमी के दिन कन्याभोजन कराने का बेहद महत्व हैं, ऐसा करने से मां सीता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के दुख दर्द कम होते हैं.

3. विवाह पंचमी के दिन दंपतियों को एक साथ बैठकर रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित ‘विवाह प्रसंग’ का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है.

4.  विवाह पंचमी के दिन पीले कपड़े में हल्दी की सात गांठें बांधकर मंदिर में रख दें, ऐसा कने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर के क्लह दूर होते हैं.

5. विवाह पंचमी के दिन शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से जीवन का अंधकार दूर होता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST