संबंधित खबरें
क्या है चंद्रमा और चौघड़िया योग? जिसमें Delhi CM की होगी ताजपोशी, 27 साल का सूखा ऐसे टखत्म करेगी BJP
ऋषि पराशर का अद्भुत वरदान, जब मछुआरे की बेटी को बना दिया सुगंधित, फिर भी रह गई कुंवारी!
जब पत्नी बनी थी पालनहार और राक्षस बना दुश्मन, वो योद्धा जिसने लिखी थी प्रेम-पुनर्जन्म की गाथा!
शिवरात्रि के बाद भी नहीं खत्म होगा महाकुंभ का मेला? डीएम ने कर दिया बड़ा ऐलान, बता दी मेले की लास्ट डेट
शारीरिक संबंध के रोज आते हैं सपने, चाहे कितनी भी कर ली कोशिश नहीं छूट रहा पीछा, फिर जान लें किस बात की ओर करते हैं इशारा!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 19 फरवरी की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
India News (इंडिया न्यूज), Wives of Bhima in Mahabharat: भीम की चार पत्नियाँ थीं, जिनमें से एक बेहद खूबसूरत और भीम जितनी ही शक्तिशाली थी। भीम महाभारत में एक शक्तिशाली योद्धा थे और उनमें 10 हज़ार हाथियों का बल था। यही वजह थी कि उन्होंने सिर्फ़ राजकुमारियों से ही नहीं बल्कि राक्षसियों से भी विवाह किया था। भीम की हिडिम्बा और द्रौपदी से शादी की कहानियाँ तो सभी जानते ही होंगे, लेकिन इसके अलावा भीम ने दो और विवाह किए थे।
लाक्षागृह में पांडवों को मारने के प्रयास के बाद जब वे अपनी जान बचाने के लिए जंगल में भटक रहे थे, तब भीम को जंगल में हिडिम्बा नाम की राक्षसी मिली, जो पांडवों को खाने आई थी, लेकिन हिडिम्बा की एक बहन थी जिसका नाम हिडिम्बा था। हिडिम्बा भीम को नहीं खा सकती थी, लेकिन भीम की ताकत से हिडिम्बा बहुत प्रभावित हुई और वह भीम से प्रेम करने लगी। इसलिए कुंती ने हिडिम्बा और भीम के बीच गंधर्व विवाह करवाया। हिडिम्बा और भीम का एक पुत्र भी हुआ, जिसका नाम घटोत्कच था।
Wives of Bhima in Mahabharat महाभारत में इस योद्धा ने की थीं चार शादीयां
भीम और द्रौपदी के विवाह के बारे में तो सभी जानते हैं। वह अर्जुन की पत्नी थीं, लेकिन उन्हें बाकी चार भाइयों की पत्नी भी कहा जाता था। अर्जुन ने स्वयंवर में द्रौपदी को जीत लिया था। जब द्रौपदी समेत पांचों भाई माता कुंती के पास पहुंचे तो कुंती ने बिना देखे ही भूलवश कह दिया कि जो भी लाए हो, उसे आपस में बांट लो, जिसके बाद माता की आज्ञा का पालन करते हुए द्रौपदी ने पांचों पांडवों से विवाह कर लिया।
भीम की पत्नी बलंधरा भीम की तरह ही बलशाली थी। उसके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भीम ने उसे स्वयंवर में जीता और उससे विवाह किया। काशी के राजा की पुत्री बलंधरा भीम की पत्नी थी, जिससे उन्हें एक पुत्र सर्वग और अन्य संतानें हुईं। बलंधरा से भीम को सुतसोमा नाम का एक पुत्र भी हुआ।
भीम की चौथी पत्नी का नाम काली था। महाभारत में काली का अधिक वर्णन नहीं है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह मद्र देश की राजकुमारी थी।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.