होम / नवरात्रि के खत्म होने के बाद कलश के ऊपर रखे नारियल का आखिर क्या करना चाहिए? जाने सही तरीका

नवरात्रि के खत्म होने के बाद कलश के ऊपर रखे नारियल का आखिर क्या करना चाहिए? जाने सही तरीका

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 30, 2023, 10:51 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Chaitra Navratri Last Day Kalash Nariyal Upay) देवी दुर्गा की शक्ति अराधना का पर्व नवरात्रि का आज समापन हो गया है। 22 मार्च 2023 को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई थी, जो आज 30 मार्च को समाप्त हो चुकी है। बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन अखंड ज्योति और कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश के ऊपर नारियल रखकर कलश स्थापना की जाती है। लेकिन अब नवरात्रि के खत्म होने के बाद ये सवाल कई लोगों के मन में होता है कि कलश के ऊपर रखे नारियल का आखिर क्या करना चाहिए अगर आप गलत तरीके से नारियल को हटाते हैं या नारियल का प्रयोग करते हैं तो इससे नारियल का अपमान होता है और आपको नवरात्रि में किए गए पूजा-व्रत का फल नहीं मिलता है। तो यहां जानिए कि नवरात्रि के बाद कलश में रखे नारियल का क्या करना चाहिए?

कलश के ऊपर रखे नारियल का क्या करें?

  1. कलश के ऊपर रखे नारियल में माता रानी की विशेष कृपा होती है। इस वजह से नवरात्रि के बाद इस नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल पर रख सकते हैं।
  2. नारियल के साथ कलश के नीचे चावल भी रखे जाते हैं। इसे भी नवरात्रि के बाद जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।
  3. आप नारियल को नवरात्रि खत्म होने के बाद जल में प्रवाहित भी कर सकते हैं या फिर प्रसाद के रूप में इसे खा भी सकते हैं।
  4. कुछ लोग कलश के ऊपर रखे नारियल को कन्या पूजन के दौरान कन्याओं में प्रसाद के रूप में बांट देते हैं। घर-परिवार में भी इसे प्रसाद के रूप में खाया जा सकता है।
  5. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के बाद पूजा की सामग्री को जल में प्रवाहित करना सबसे उत्तम माना जाता है। इससे कोई दोष नहीं लगता और पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने पूर्व क्षेत्र के 3 गांवों से सेना हटाई, ज़ेलेंस्की ने की हथियारों की मांग -India News
Indian Air Force: इंडियन एअर फोर्स बनी संकटमोचक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया- Indianews
Pakistan Deputy PM: पाकिस्तान को मिला नया उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार को किया गया नियुक्त -India News
Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
ADVERTISEMENT