Putrada Ekadashi kab hai: पौष माह की एकादशी, को पौष एकादशी और पुत्रदा एकादशी कहा जाता है, यह व्रत हिंदू धर्म में बेहद खास होता हैं. कहा जाता हैं, जो एकादशी का व्रत करता है, उसे संतान सुख मिलता है और पारिवार में खुशहाली आती है आइये जानते है कि कब है पुत्रदा एकादशी?
Putrada Ekadashi Date 2025
Putrada Ekadashi Date 2025: पौष माह में आने वाली एकादशी को पौष एकादशी और पुत्रदा एकादशी कहा जाता है और हिंदू धर्म में हर एकादशी के तरह इस एकादाशी को भी बेहद महत्व हैं. इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा होती है. मान्यताओं के अनुसार, जो कोई भी पुत्रदा एकादशी का व्रत करता उसे संतान सुख मिलता है और पारिवार में खुशहाली आती है
वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर के दिन सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही और यह तिथि अगले दिन 31 दिसंबर की सुबह 5 बजे तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार साल 2025 की आखिरी एकादशी यानी पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर के दिन किया जाएगा. इस दिन भरणी नक्षत्र और सिद्ध का विशेष संयोग भी बना रहा है, जो इस दिन को खास और शुभ बना रहा है.
1.पुत्रदा एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पास 11, 21 या 51 दीपक जलाएं और तुलसी चालीसा का पाठ करें. इस उपाय को करने से नौकरी में आ रही सारी बाधाएं दूर होती हैं.
2. पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह तुलसी के पौधे की पूजा करें और कलावा चढ़ाएं. इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है, जिससे घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है.
3. पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित, इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जोड़ों में प्यार बढ़ता है.
4. पुत्रदा एकादशी के दिन तुलसी के साथ-साथ शालिग्राम भगवान की पूजा जरूर करें. ऐसा करने से व्यापार में दोगुना लाभ होगा, आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएंगी
अगर एकादशी का व्रत रखते हैं, तो अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा एकादशी का व्रत नहीं रखने वालों को भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही एकादशी व्रत के दिन बाल, नाखून और दाढ़ी गलती से भी नहीं कटवानी चाहिए. बड़ों का अपमान ना करें गुस्सा करने से बचे और किसी गलत शब्द ना बोले.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…
Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…
गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…
MP Priyanka Case: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उसकी ही पत्नी…
Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल से एक विचलित करने वाला वीडियो…