<

कॉमेडियन Krushna Abhishek की 5 बेस्ट भोजपुरी फिल्में… जिन्हें देख हंस हंसकर पकड़ लेंगे पेट, हो जाएंगे लोटपोट

5 Best Comedy Bhojpuri Films: कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले भोजपुरी फिल्मों में काम किया हैं, उन्ही में से एक हैं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी हैं, उन्हें भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में की हैं, जिन्हें देखा आप हंस हंसकर पेट पकड़ लेंगे और लोटपोट हो जाएंगे

Krushna Abhishek 5 Best Bhojpuri Films: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने आज बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई है, लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. इस पहले कृष्णा अभिषेक ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना तगड़ा जलवा दिखाया है, एक्टर ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उन फिल्मों में कृष्णा अभिषेक की दमदार अदाकारी और जबरदस्त कॉमेडी को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं हंस हंसकर पेट पकड़ लेते हैं और लोटपोट हो जाएंगे. आइये जानते हैं यहां कृष्णा अभिषेक की 5 भोजपुरी फिल्मों के बारे में

कृष्णा अभिषेक की 5 भोजपुरी फिल्में

‘दे दा पिरितिया उधार’ (De Da Piritiya Udhar)

2007 में रिलीज हुई फिल्म दे दा पिरितिया उधार भोजपुरी की चर्चित फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक की दमदार अदाकारी और बेहतरीन कॉमेडी लोगों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म में कृष्णा अभिषेक के साथ अनिल श्रीवास्तव  छोटी छलिया, रिंकू घोष, स्वीटी छाबड़ा, सौरव शर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदार में थे. फिल्म का निर्देशन उनके भाई अजीत श्रीवास्तव ने किया था. आप इस फिल्म को वीनस मूवीज रीजनल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं

‘रंग बरसे गंगा किनारे’ (Rang Barse Ganga Kinar)

श्रीराम दुबे के निर्देशन में बनी फिल्म  ‘रंग बरसे गंगा किनारे’ भोजपुरी की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. फिल्म कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म को अनिमेश, नीरज पांडे और संतोष दुबे ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म के हर सीन में कॉमेडी भर-भर कर दी गई है. इस फिल्म को आप भोजफ्लिक्स यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं.

‘नाग नागिन’ (Naag Nagin)

राजकुमार आर पांडे द्के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नाग नागिन’ 2009 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीर शाह लीड रोल में नजर आ थे. फिल्म में दोनों की कॉमेडी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी, लोगों ने हंस हंसकर पेट पकड़ लिया था. फिल्म को वीनस मूवीज रीजनल यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं.

‘गवनवा ले जा राजा जी’ (Gawanwa Leija Raja Ji)

2007 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘गवनवा ले जा राजा जी’ लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, स्वीटी छाबड़ा, पाखी हेगड़े, सुशील सिंह और मनोज सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को आप टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर देख फ्री में देख सकते है.



‘सजना अनाड़ी सजनिया खिलाड़ी’ (Sajanwa Anadi Sajaniya Kheladi)

2008 में रिलीज हुई ‘सजना अनाड़ी सजनिया खिलाड़ी’ का निर्देशन किशोर राणा ने किया था. फिल्म में कृष्णा अभिषेक और नेपाली एक्ट्रेस अरुणिमा लंसल अहम किरदार में थे. लोगों को फिल्म काफी पसंद आई थी, फिल्म में दिखाए गए कॉमेडी सीन देख हंसते हंसते लोग लोटपोट हो गए थे. फिल्म को आप टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST