India News (इंडिया न्यूज), Tulsi Root Benefits: कई बार घर के वास्तु दोष की वजह से आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर तुलसी की जड़ लटकाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो एक उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर तुलसी की जड़ बांधने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि रोजाना तुलसी को जल चढ़ाने से श्री हरि और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। धर्म शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है, वहां आर्थिक तंगी नहीं होती। वहां धन की देवी मां लक्ष्मी अपना वास बनाती हैं।
Tulsi Root Benefits: जो मुख्य द्वार पर लटका दिया इस पौधे का जड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर तुलसी के पौधे की जड़ लटकाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधने से वास्तु दोष दूर होता है। जिससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। तुलसी की जड़ को लटकाने के लिए सबसे पहले तुलसी की जड़ लें और उसे लाल कपड़े में चावल के साथ बांध दें। फिर इसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें।
हर महिला के होते हैं 4 पति, इंसान संग सात फेरे लेने से पहले…पुराण में लिखी ये बात जान ले हर हसबैंड