<
Categories: धर्म

कहीं आप तो भोजन के बाद थाली में नहीं धोते हाथ? तुरंत बदल लें यह गंदी आदत, वरना घर में परेशानियां…

Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धो देते हैं. लेकिन, शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित माना गया है. यह गंदी आदत आपको कई गंभीर परेशानियों में डाल सकती है. जानिए इसके पीछे का कारण-

Vastu Tips For Eat: अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में हाथ धो देते हैं. लेकिन, शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित माना गया है. यह गंदी आदत आपको कई गंभीर परेशानियों में डाल सकती है. बता दें कि, सनातन परंपरा में अन्न को देवता माना गया है. ऐसे में खाना खाने के बाद थाली में हाथ धुलने से बचे हुए खाने का अपमान  होता है. ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं. कई बार यह परेशानी घर में दरिद्रता का कारण बन सकता है. यही नहीं, पाई-पाई को मोहताज हो सकते है. खाने के बाद थाली में हाथ न धुलने के पीछे और क्या कारण हैं? इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि कांत मिश्र-

खाने के बाद थाली में हाथ क्यों नहीं धुलना चाहिए?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि भोजन की थाली में हाथ धोने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा नाराज होती हैं. इसलिए हमें खाने के हर एक दाने का सम्मान करना करना चाहिए. थाली में खाना नहीं छोड़ना चाहिए. भोजन का एक दाना भी व्यर्थ होने से गलत प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं, कई पुराणों में भी अन्न का अपमान करना पाप माना गया है.

थाली में उतना ही लें जितना खा सकें

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, कई बार हम खाने की क्षमता से अधिक भोजन थाली में रखवा लेते हैं. ऐसा करना गलत होता है. क्योंकि खाना बचने से अन्य देवता का अपमान होता है. जो अन्न की अहमियत नहीं समझता वो पाप का भागी बनता है. इसलिए थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सके.

भोजन की थाली कहां रखकर खाना चाहिए

धार्मिक मान्यता है कि, थाली को हमेशा लकड़ी के पटरे पर रखकर भोजन करना चाहिए. हमें उन सभी नियमों को ध्यान में रखना चाहिए, जिससे अन्न का सम्मान होता रहे. यदि लकड़ी का पटरा न हो तो आप चटाई आदि का प्रयोग कर सकते हैं. 

भोजन की थाली को एक हाथ में पकड़ना गलत

शास्त्र कहते हैं कि, भोजन की थाली को कभी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए. ऐसा करने से खाना प्रेत योनी में चला जाता है. शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है. कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत नहीं करनी चाहिए.

थाली में एकसाथ 3 रोटी रखना अपशकुन

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, भोजन की थाली लगाते समय अपशकुन न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए. कहा, जब भी खाने की थाली परोसें तो ध्यान रखें कि उसमें तीन रोटियां न हों. ये सनातन परंपरा के लिए अपशकुन होता है. वहीं, ऐसा भी माना जाता है कि  3 रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित होती है. जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है उसके नाम की थाली में 3 रोटियां रखी जाती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Kal Ka Panchang 13 April 2026: कल सप्तााह का पहला दिन, यहां जानिए सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 12, 2026 19:46:11 IST

Priyanka Purohit Video: प्रियंका ब्रा और अंडरवियर में… सास से बोली- मेरी इज्जट लूट गई, पति की हत्या कराने वाली महिला के बेडरूम का वीडियो वायरल

Dhar Priyanka Case: मध्य प्रदेश के धार में देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर प्रियंका पुरोहित…

Last Updated: April 12, 2026 19:50:26 IST

1 अरब डॉलर और सबसे खूबसूरत लड़की…युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्किए को दी खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे एर्दोगन?

Uganda Army Chief: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और देश के सेना प्रमुख…

Last Updated: April 12, 2026 19:21:56 IST

Shubman Gill ने कोहली को छोड़ा पीछे, IPL में सबसे तेज 4000 रन पुरे कर बने दूसरे भारतीय, लेकिन टॉप पर कौन?

Shubman Gill 4000 Runs: IPL में शुभमन गिल का 'विराट' धमाका! कोहली को पछाड़कर गिल…

Last Updated: April 12, 2026 19:19:57 IST