<
Categories: क्रिकेट

न मैच फिक्सिंग, न बॉल टेंपरिंग… फिर क्यों रविंद्र जडेजा पर IPL में लगा था बैन, क्या था ‘गुनाह’?

Ravindra Jadeja IPL Ban: साल 2010 राजस्थान रॉयल्स के रविंद्र जडेजा को आईपीएल से बैन कर दिया गया था. हालांकि इसकी वजह न तो मैच फिक्सिंग थी और न ही बॉल टेंपरिंग का कोई विवाद, तो फिर जडेजा पर बैन क्यों लगाया गया था. जानें वजह...

Ravindra Jadeja IPL Ban: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई बार ऐसा देखा गया है, जबकि खिलाड़ियों को नियमों को उल्लंघन करने पर बैन कर दिया जाता है. भारत के स्टार ऑलराउंडर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी इसका सामना कर चुके हैं. BCCI ने रविंद्र जडेजा को आईपीएल में खेलने से 1 साल के लिए बैन कर दिया था. जडेजा पर यह बैन साल 2010 में लगाया था. उस समय रविंद्र जडेजा भारत के उभरते सितारों में से एक थे. उन्होंने साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान के लिए अपने IPL करियर की शुरुआत की थी. इससे पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते आईपीएल में उन्हें मौका मिला. राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा को पहले सीजन में 12 लाख रुपये में खरीदा था.

IPL में क्यों बैन हुए थे जडेजा?

BCCI की ओर से लगाए बैन के चलते रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) IPL 2010 में नहीं खेल पाए थे. इसकी वजह थी कि उन्होंने एक ही समय पर अलग-अलग लीग के कॉन्ट्रैक्ट लिए थे. दरअसल, रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया था. उन्होंने बिना फ्रेंचाइजी को जानकारी दिए मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट के लिए बातचीत करने का प्रयास किया था. इस पर रविंद्र जडेजा के खिलाफ एक्शन लिया गया. IPL की गवर्निंग काउंसिल ने कहा कि रविंद्र जडेजा खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त और परिचालन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. लीग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविंद्र जडेजा ने दो मामलों में नियमों का उल्लंघन किया है.

पहला- जडेजा ने IPL 2010 के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए. इसमें उन्होंने खुद को अनुबंध संबंधी दायित्वों से मुक्त घोषित करना चाहा. इसके अलावा जडेजा ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों से मिलना और दस्तावेज भेजना उनका दूसरा अपराध था. जडेजा ने खुद माना था कि उन्हें मुंबई इंडियंस से दस्तावेज प्राप्त हुए थे. इसके चलते जडेजा पर 1 साल बैन लगाने का फैसला लिया गया था.

जडेजा ने किन टीमों के लिए खेला IPL?

IPL के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईपीएल में 4 अलग-अलग टीमों के लिए चुके हैं. आईपीएल के पहले सीजन में जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने 12 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने RR के लिए 2 सीजन आईपीएल खेले. इसके बाद 2010 में उन पर बैन लगा, जिसके बाद 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. फिर रविंद्र जडेजा ने 2012 से लेकर 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला. इसके बाद वह गुजरात लायंस की टीम में शामिल हो गए, जहां पर उन्होंने 2016 और 2017 का सीजन खेला. 2018 में जडेजा ने फिर CSK में वापसी की, जिसके बाद वह 2025 तक इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने रहे. फिलहाल रविंद्र जडेजा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. राजस्थान ने ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को ट्रेड किया है.

जडेजा का आईपीएल करियर

रविंद्र जडेजा के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 258 मैच खेले हैं. इस दौरान जडेजा ने 200 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3,291 रन बनाए. इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी में जडेजा ने 228 पारियों में 7.68 की इकॉनमी से 173 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा, कमरे से मिला ग्राइंडर

Premanand Maharaj disciple death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

Last Updated: September 27, 2026 20:16:21 IST

सोते-सोते अचानक लगता है जैसे गिर गए, झटके से खुल जाती है नींद, जानें क्या है हाइपनिक जर्क का रहस्य

Feeling of falling while sleeping: सोते समय अचानक गिरने जैसा महसूस होना और उसी झटके…

Last Updated: September 27, 2026 20:03:27 IST

9 छक्के, 12 चौके और 142 रन! किलर मिलर’ ने धोनी का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त, 73 गेंदों में शतक जड़कर रचा नया इतिहास

David Miller MS Dhoni Record: जोहान्सबर्ग में डेविड मिलर का ऐसा तूफान आया कि ऑस्ट्रेलियाई…

Last Updated: September 27, 2026 19:51:33 IST

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 28 साल का रिकॉर्ड मिनटों में ढेर! वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर नंबर-1 बने ‘किंग’ कोहली!

तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरते ही किंग कोहली ने इतिहास रच दिया…

Last Updated: September 27, 2026 19:17:00 IST

EPFO का नया नियम लागू, 20 हजार सैलरी वालों की बढ़ेगी PF कटौती? ₹25,000 की लिमिट से समझें पूरा हिसाब

EPFO Rule Change: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर…

Last Updated: September 27, 2026 18:46:23 IST