<
Categories: विदेश

1 अरब डॉलर और सबसे खूबसूरत लड़की…युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्किए को दी खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे एर्दोगन?

Uganda Army Chief: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और देश के सेना प्रमुख मुहूजी काइनेरुगाबा ने तुर्किए से 1 अरब डॉलर और शादी के लिए एक खूबसूरत लड़की की मांग की है.

Uganda Army Chief: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे और देश के सेना प्रमुख मुहूजी काइनेरुगाबा ने अजीबोगरीब मांग कर पूरी दुनिया में हलचल मचा दिया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि काइनेरुगाबा ने तुर्किए की सबसे खूबसूरत महिला से शादी करने की इच्छा जताई है. इसके अलावा, उन्होंने 1 अरब डॉलर यानी लगभग ₹8,400 करोड़ रुपये की मांग भी की है.

इसके अलावा, उन्होंने तुर्किए को 30 दिनों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो युगांडा में तुर्किए के दूतावास को बंद कर दिया जाएगा और सारे राजनयिक संबंध तोड़ दिए जाएंगे.

युगांडा के सेना प्रमुख ने किया बड़ा दावा

काइनेरुगाबा ने दावा किया कि क्षेत्रीय सुरक्षा प्रयासों में युगांडा के योगदान को कोई पहचान नहीं मिली है और इसलिए देश वित्तीय मुआवजे का हकदार है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेशों की एक श्रृंखला पोस्ट की, जिसमें उन्होंने तुर्किए को निशाना बनाया. इसके अलावा, काइनेरुगाबा का दावा है कि पिछले दो दशकों से युगांडा के सैनिक सोमालिया में सुरक्षा बनाए रखने के लिए अल-शबाब जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ रहे हैं. हालांकि, इन प्रयासों का आर्थिक लाभ तुर्किए उठा रहा है.

काइनेरुगाबा ने लगाया आरोप

काइनेरुगाबा ने आरोप लगाया कि तुर्किए सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बंदरगाहों और हवाई अड्डों जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से भारी मुनाफा कमा रहा है. उन्होंने कहा कि तुर्किए के लिए यह एक सीधा-सा सौदा है. या तो वे हमें सुरक्षा मुआवजे के तौर पर 1 अरब डॉलर दें या मैं यहां उनका दूतावास बंद कर दूंगा.

सबसे खूबसूरत महिला से शादी की जताई इच्छा

अपनी वित्तीय मांग के साथ-साथ काइनेरुगाबा ने एक और विवादास्पद टिप्पणी की. उन्होंने तुर्किए से मांग की कि वे देश की सबसे खूबसूरत महिला को उन्हें सौंप दें, जिससे वे शादी करना चाहते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि उनके बयानों को केवल सोशल मीडिया ड्रामा कहकर खारिज नहीं किया जाना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि युगांडा और तुर्की के बीच संबंध एक गंभीर मामला है.

पहले भी दे चुके विवादित बयान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब काइनेरुगाबा ने ऐसा अजीब बयान दिया है. इससे पहले, अक्टूबर 2022 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से शादी करने के बदले में 100 अंकोले गायें देने को तैयार हैं. जिन्हें उन्होंने पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत गायें बताया था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST