<
Categories: धर्म

आखिर क्यों पहनी जाती है तुलसी माला? आध्यात्मिक ही नहीं वैज्ञानिक रूप में भी फायदेमंद, जानें नियम

तुलसी माला केवल एक आभूषण नहीं है, बल्कि इसे भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का पवित्र प्रतीक भी मानी जाती है. इसके आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक फायदे भी हैं.

Tulsi Mala: तुलसी माला को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का पवित्र प्रतीक माना जाता है. ये केवल माला नहीं है बल्कि आचरण, साधना और मानसिक शुद्धि से जुड़ी एक जीवनशैली का प्रतीक है. तुलसी माला को भगवान विष्णु और कृष्ण के प्रति भक्ति, आध्यातमिक शुद्धता और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा के लिए पहनी जाती है. माना जाता है कि तुलसी माला मन को शांत करती है, एकाग्रता बढ़ाती है. साथ ही ईश्वर से जुड़ाव महसूस कराती है. तुलसी माला आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी फायदेमंद है.

तुलसी माला पहनने के नियम

  • तुलसी माला सोमवार, बुधवार, गुरुवार और प्रदोष काल के दौरान पहनना शुभ माना जाता है.
  • इसे पहनने के बाद मांस-मदिरा का सेवन करना वर्जित है.
  • तुलसी माला पहनने वालों को लहसुन-प्याज से भी दूर रहना चाहिए.
  • तुलसी माला पहनने वालों को हमेशा शुद्ध और सात्विक रहना चाहिए.
  • इसे बार-बार नहीं उतारना चाहिए. साथ ही अशुद्ध जगहों पर नहीं पहनना चाहिए.
  • इसे रुद्राक्ष के साथ नहीं पहनना चाहिए.
  • अगर तुलसी माला टूट जाती है, तो उसे जल में प्रवाहित करना चाहिए.

तुलसी माला पहनने के आध्यात्मिक लाभ

  • तुलसी माला भगवान विष्णु और कृष्ण के प्रति भक्ति के रूप में पहनी जाती है. इसे पहनने से दुव्य जुड़ाव होता है और भक्ति बढ़त है.
  • तुलसी माला पहनने से मन शांत रहता है और तनाव भी कम होता है. साथ ही आंतरिक शांति का अनुभव होता है.
  • तुलसी माला पहनने से ध्यान और तप के दौरान एकाग्रता बढ़ती है.
  • मान्यता है कि तुलसी माला नकारात्मक ऊर्जा, बुरे प्रभावों और मानसिक हमलों से बचाती है.
  • साथ ही तुलसी माला पहनने वाला व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से शुद्ध होता है और उसकी ओर सात्विक ऊर्जा आकर्षित होती है.

तुलसी माला पहनने के वैज्ञानिक लाभ

  • तुलसी की लकड़ी से विद्युत तरंगें निकलती हैं, जो रक्त संचार को बेहतर करती हैं.
  • तुलसी माला में विशेष द्रव्य पाए जाते हैं, जो मानसिक तनाव को कम कर उत्साह बढ़ाता है.
  • तुलसी माला गले में पहनने से गले के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है. इससे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य में सुधार होता है.
  • कहा जाता है कि तुलसी माला कफ और वात दोष को दूर करने में मदद करती है और शारीरिक संतुलन बनाए रखती है.
  • ये बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है.
  • ये मस्तिष्क कार्यों में सुधार करती है.
  • साथ ही कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मददगार होती है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST