Hindi News / Dharam / Yearly Horoscope June 20 Born People Long Pending Work Will Be Completed Know What The Stars Say

लंबे समय से अटका हुआ काम होगा पूरा, जानें क्या कहते हैं 20 जून को जन्मे लोगों के सितारे

Yearly Horoscope June 20 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 20 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। न्यूमरोलॉजी के […]

BY: Sailesh Chandra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Yearly Horoscope June 20 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 20 जून को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 20 जून को जन्मे लोगों के स्वामी चंद्रमा हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 20 जून को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।

काफी महत्वपूर्ण रहेगा ये साल

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 20 जून को जन्मे लोगों के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि आपका ये साल सूर्य का है। सूर्य अपने साथ नई शुरुआत, नई ऊर्जा लेकर आता है। और यही ऊर्जा पूरे साल आफके अंदर रहेगी, जो आपको कठिन से कठिन काम करने में भी सहायक होगी। आप अगर कोई नया काम या व्यापार करने की प्लानिंग कर रहे है तो बिल्कुल शुरू कीजिए, कामयाबी जरूर मिलेगी। सही दिशा में सही प्लानिंग के साथ किया गया काम कभी असफल नहीं होता।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 26 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!

numerology

हो सकती है सीनियर्स या बॉस के साथ अनबन, जानें क्या कहते हैं 19 जून को जन्मे लोगों के सितारे

लंबे समय से अटका हुआ काम होगा पूरा

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आप कई ऐसे काम भी करेंगे, या लोगों की मदद करेंगे, जिसके कारण समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जॉब सैक्टर में हैं तो आपका प्रमोशम होने के चांसिज़ है। साथ ही इंकम भी बढ़ेगी। इस साल आप ज्यादातर अच्छे लोगों के कॉन्टेक्ट में आएंगे, जो आगे चलकर जरूरत पड़ने पर आपका साथ देंगे। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो वो भी पूरा हो सकता है, बस उस पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है। कुल मिलाकर आपके लिए ये साल मनमुताबिक काम और उसी अनुसार सफलता देने वाला रहेगा।

सफलता भरा साबित होगा ये साल, जानें क्या कहते हैं 18 जून को जन्मे लोगों के सितारे

व्यक्तित्व और स्वभाव

मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, और चन्द्रमा को शीघ्रगामी ग्रह माना गया है, मूलांक 2 से संबंधित लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं। ये न तो अधिक समय तक एक ही कार्य पर स्थिर रह सकते हैं और न ही लंबे समय तक सोच सकते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है। ये जन्मजात कलाकार होते हैं।

नौकरी बदलने के लिए नहीं हैं सही समय, जानें क्या कहते हैं 17 जून को जन्मे लोगों के सितारे

Tags:

astrologyhoroscopeMoolankNumerology
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue