Yearly Horoscope May 23 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 23 मई को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 23 मई को जन्मे लोगों के स्वामी बुध हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 23 मई को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 23 मई को जन्मे लोगों के लिए ये साल बेहद अच्छा रहेगा, खासकर छात्रों के लिए ये साल कामयाबी लेकर आएगा। क्योंकि इस साल का स्वामी है बृहस्पति जोकि सभी के गुरू हैं। पिछले कुछ सालों से रुके हुए काम भी आपके इस साल पूरे हो सकते हैं, क्योंकि ये साल सभी अधूरे कामों को पूरा करने का साल है।
Astrology
बनेंगे कमाई के नए जरिए और होगी इनकम में बढ़त्तरी, जानिए क्या कहते हैं 22 मई को जन्मे लोगों के सितारे
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। ये साल आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बनेंगे, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। प्लानिंग के साथ काम करें और जो भी काम करें उसे अधूरा ना छोड़े। इस साल आप जिन भी लोगों से मिलेंगे वो आपके लिए अच्छें/फायदेमंद साबित होंगे। उनसे आपके जिंदगीभर के रिश्ते बन सकते हैं। प्रॉफेशनली भी आपका साल बेहद अच्छा रहेगा।
नहीं मिलेगा मेहनत के मुताबिक फल, जानिए क्या कहते हैं 21 मई को जन्मे लोगों के सितारे
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार नौकरी में प्रमोशन होने के चांसिज़ हैं। आपके कामों की वजह से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो शुरूआत के लिए ये सही समय है। लेकिन पेपर वर्क करते समय ध्यान जरूर दें, आपकी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
चढ़ते जाएंगे इस साल सफलता की सीढ़ी, जानिए क्या कहते हैं 20 मई को जन्मे लोगों के सितारे
मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह होता है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग बहुत बुद्धिमान, साहसी और कर्मशील होते हैं। बोलने की शैली भी इन्हें खूब ख्याति दिलाती है। इसके अलावा ये लोग अपनी सूझ-बूझ और साहस से हर चुनौती से पार पा लेते हैं। हालांकि प्यार के मामले में इस मूलांक के लोग बहुत अनलकी होते हैं।
जरूर करें पेपर वर्क करते समय जांच-पड़ताल, जानिए क्या कहते हैं 18 मई को जन्मे लोगों के सितारे