Hindi News / Dharam / You Are Not Able To Buy Gold Or Silver On Dhanteras Then Know What Is Said In The Puranas As Real Wealth

अगर धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी? तो जान लें पुराणों में किसे बताया गया है असली धन, मां लक्ष्मी का होगा वास!

Dhanteras 2024: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो रही है, जो 29 अक्टूबर मंगलवार को है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras 2024: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो रही है, जो 29 अक्टूबर मंगलवार को है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व होता है। धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। लोग इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन आदि खरीदते हैं। धनतेरस पर नई चीजें खरीदकर घर लाने से देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा का भी विधान है। धनतेरस पर खास तौर पर बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है।

धनतेरस पर लोग अक्सर सोने-चांदी से बनी चीजें खरीदते हैं, लेकिन अगर आप धनतेरस पर सोना या चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो आप कई ऐसी चीजें खरीद सकते हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में लाने से देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर आप सोने-चांदी के अलावा और क्या-क्या चीजें खरीद सकते हैं।

साल 2025 में होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, छोटी सी गलती बन सकती है अपशकुन, जानें शुभ मुहूर्त बचाव के उपाय!

Dhanteras 2024: अगर धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी?

धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा और क्या खरीदें?

स्टील या तांबे के बर्तन: धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर घर में कोई भी नई चीज लाने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर किसी कारणवश आप सोना या चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो आप स्टील या तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं।

झाड़ू: इसके अलावा अगर आप धनतेरस पर बर्तन नहीं खरीद सकते हैं तो झाड़ू खरीद सकते हैं। मान्यता है कि झाड़ू देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और धनतेरस के दिन इसे खरीदने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

धनिया या नमक: अगर आप धनतेरस के दिन सोना-चांदी नहीं खरीद रहे हैं तो नमक और धनिया के बीज भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन धनिया के बीज और नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है और ये दोनों ही चीजें पवित्रता का प्रतीक भी हैं।

धनतेरस के दिन इस समय पर रहेगा राहु काल, गलती से भी न करें खरीदारी, वरना घर में छा जाएगी कंगाली

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति: धनतेरस के दिन आपको मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति जरूर खरीदनी चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

नए कपड़े: धनतेरस के दिन लोग नए कपड़े भी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन नए कपड़े पहनने और दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का नियम है। साथ ही धनतेरस के दिन नए कपड़े खरीदना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए इस दिन कांच के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक से बनी चीजें भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।धनतेरस के दिन एल्युमिनियम खरीदना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि ज्योतिष में एल्युमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है और यह राहु से प्रभावित होता है।

अगर धनतेरस के दिन आंख खुलते हीं दिख गई ये चीज, तो कुबेर खजाने से भर जाएगी तिजोरी!

Tags:

DhanterasDhanteras 2024Dhanteras 2024 Datedhanteras dateDhanteras pujaIndia newsindianewslatest india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue