इंडिया न्यूज, लंदन:
British Prime Minister Warns ब्रिटेन प्रधानमंत्री (British Prime Minister) बोरिस जानसन (Boris Johnson) ने चेतावनी दी है कि रूस, यूक्रेन पर कभी भी युद्ध कर सकता है और जिस तरह से उसका प्लान है उसके मुताबिक दूसरे विश्व के बाद की यूरोप में यह सबसे बड़ी जंग हो सकती है। जानसन ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अमेरिकी खुफिया जानकारी के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस की योजना डराने वाली है।
British Prime Minister Boris Johnson
बोरिस जानसन ने कहा कि रूस ने जिस तरह से जंग की योजना बनाई है उसके मुताबिक रूस के जवान विद्रोहियों के कब्जे वाले न केवल पूर्व से ही यूक्रेन में एंट्री करेंगे, बल्कि बेलारूस से यूक्रेन के उत्तरी इलाके व इसी के साथ युक्रेन की राजधानी कीव को भी उनका घेरने का बड़ा प्लान है। ब्रिटिश पीएम ने कहा, वास्तव में 1945 के बाद से यूरोप में यह रूस का सबसे बड़ा युद्ध हो सकता है। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इस जंग में रूस-यूक्रेन दोनों के निर्दोष लोगों की जान जाने वाली है।
जानसन ने कहा कि किसी भी हमले के जवाब में पश्चिमी प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन के लिए खतरनाक होंगे। उन्होंने कहा, लंदन के पूंजी बाजारों से भी रूस को जंग के बदले अभूतपूर्व आर्थिक कीमत चुकानी होगी। जानसन ने अमेरिकी पाबंदियों की भी बात की। उन्होंने कहा इससे रूस की कंपनियों का डॉलर और पाउंड में कारोबार करना बंद कर दिया जाएगा जो रूस के लिए बहुत नुकसान वाला होगा।
NATO General Secretary Jens Stoltenberg
युद्ध के संकट के बीच नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने भी रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बड़े हमले के प्लान का आरोप लगाया है। नाटों ने अपने अफसरों व कर्मियों कीव से ब्रसेल्स व यूक्रेन के दूसरे शहर ल्वीव में भेजना शुरू कर दिया है। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बड़े हमले के प्लान का आरोप लगाया है।
रूस-यूक्रेन में चल रहे गतिरोध के बीच यूक्रेन सेना ने दावा किया है कि शनिवार को रूस समर्थक अलगाववादियों की गोलाबारी में उसके दो सैनिक मारे गए और जबकि चार घायल हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रविवार को रूस समर्थक अलगाववादियों, लुहान्स्क और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के ठिकानों पर हमला किया।
Connect With Us : Twitter Facebook