इंडिया न्यूज, कीव/मास्को:
Russia Ukraine War 14th Day Live Update रूस-यूक्रेन के बीच आज युद्ध का 14वां दिन है और रूस की ओर से आज भी यूक्रेन की राजधानी कीव सहित देश के पांच शहरों में सीजफायर का ऐलान किया गया है। इसके तहत आम नागरिकों को संकटग्रस्त इलाकों से सेफ निकालने के लिए कॉरिडोर का इंतजाम किया गया है। रूस के समयानुसार सुबह 10 बजे (0700 GMT) से सीजफायर शुरू हो गया है। सीजफायर के बीच भी यूक्रेन के पूर्वी व मध्य शहरों में रूस की ओर से कल रात बमबारी की गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध, 14वां दिन, पूर्वी व मध्य यूक्रेन में बमबारी, 21 लोगों की मौत, 5 शहरों में आज भी सीजफायर
Russia Ukraine War 14th Day Live Update
संकटग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से काफी संख्या में लोग बसों आदि से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। रूस सेना ने इस इलाके का घेराव कर रखा है। पूर्वी इलाके में स्थित इस शहर में दोनों देशों के अधिकारियों की सहमति से कल सुरक्षित कॉरिडोर की व्यवस्था की गई थी। मारीपोल में फंसे लोगों को निकालने के लिए भी 30 बसे भेजी गई हैं। इस बीच यूक्रनी अफसरों रूसी सैन्य कार्रवाई के धीमा पड़ने व एक और रूसी मेजर जनरल के मारे जाने का दावा किया है।
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जंग जारी है और अब तक इसमें यूक्रेन के 1335 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। उधर यूक्रेन दावा कर रहा है कि उसकी सेना ने रूस के 11 हजार से ज्यादा सैनिक अब तक मार गिराए हैं।
यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन के पूर्वी व मध्य शहरों पर कल पूरी तरह रूसी विमानों ने बम गिराए। इन धमाकों में 21 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह दावा किया है। राजधानी कीव के उपनगरों में भी रूस की ओर से फायरिंग की गई है। पूर्व में सूमी व ओखतिरका शहर में रिहायशी इमारतों पर बमबारी की रिपोर्टें हैं। कीव के पश्चिम में जिटोमिर व नेबरिंग सिटी चेन्यार्खीव स्थित तेल के डिपो पर भी बमबारी की गई। कीव के उपनगर बुचा के मेयर ने शहर पर फायरिंग की पुष्टि की है।
Also Read : ukraine russia war: जब 2500 भारतीयों के लिए ‘मसीहा’ बनकर पहुंचा ये पाकिस्तानी युवक
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.