होम / Russian President On Ukraine War : झूकेंगे नहीं यूक्रेन में लक्ष्य हासिल करके रहेंगे : पुतिन

Russian President On Ukraine War : झूकेंगे नहीं यूक्रेन में लक्ष्य हासिल करके रहेंगे : पुतिन

Vir Singh • LAST UPDATED : March 17, 2022, 8:25 am IST

संबंधित खबरें

Russian President On Ukraine War

इंडिया न्यूज, मास्को:

Russian President On Ukraine War रूस-यूक्रेन पर अपना युद्ध खत्म करने के मूड में नहीं है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन में अपने लक्ष्य हासिल करके रहेगा। उन्होंने कहा, पश्चिम देशों के आगे हम नहीं झुकेंगे। इन देशों की विश्व रूस को अलग-थलग करने के प्रयास कतई सफल नहीं होने दिए जाएंगे। पुतिन ने कहा, रूस तटस्थ हालात पर बातचीत के लिए यूक्रेन के साथ वार्ता को तैयार है। रूसी राष्टÑपति ने यूक्रेन पर युद्ध के 21वें दिन टीवी से मंत्रियों को संबोधित करते हुए कल उक्त बातें कहीं।

पाबंदियों का रूस पर प्रभाव स्वीकार किया

व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों की पाबंदियों से रूस पर पड़ रहे प्रभाव को मानते हुए कहा, हम इस झटके को सहन कर लेंगे। उन्होंने कहा, हो सकता है आने वाले समय में यूक्रेन के हाथ भारी बर्बादी करने वाले हथियार लग जाएं। इससे साफ है कि उसका लक्ष्य रूस होगा। पुतिन ने कहा कि वेस्टर्न कंट्री रूस को दूसरों पर निर्भर देखना चाहते हैं, इसलिए वे रूस को कमजोर कर रहे हैं। वे अपने मन के अनुसार रूस के साथ बर्ताव करना चाहते हैं।

Also Read : America Statment After Russia War: हथियारों के लिए रूस पर नहीं निर्भर अमेरिका

शायद वेस्टर्न कंट्री हमारा इतिहास नहीं जानते, यूक्रेन से हम वार्ता को तैयार

Russian President On Ukraine War

रूसी राष्टÑपति ने उसके खिलाफ जा रहे पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि शायद वे हमारा इतिहास नहीं जानते हैं। वे सोचते होंगे कि रूस पीछे हट जाएगा या कमजोर पड़ जाएगा, यह उनकी गलतफहमी है। जिस तरह उन लोगों ने विहेव किया है उससे साफ है कि वे संप्रभु और ताकतवर रूस नहीं देखना चाहते हैं। पुतिन ने कहा, पश्चिमी देश बैन की आड़ में रूस व यहां के लोगों को बर्बाद करने की अपनी मंशा छिपाने के प्रयास भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा, यूक्रेन अगर तटस्थ रहने को रेडी है तो रूस उसके साथ वार्ता को तैयार है। यह दोनों पक्षों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT