इंडिया न्यूज, ब्रसेल्स:
Ukraine Crisis Today Live Update रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के विरोध में यूरोपीय यूनियन (ईयू) और कनाडा ने भी रूस के जहाजों के लिए अपने सभी हवाई मार्ग व एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। यूक्रेन पर आक्रमण न रोकने के विरोध में अब तक इसके अलावा भी कई पश्चिमी देश रूस पर पाबंदी लगा चुके हैं। कनाडा व ईयू द्वारा हवाई मार्गों को बंद करने के ऐलान की जानकारी अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर ने दी है।
Canada PM Justin Trudeau
यूरोपीय यूनियन ने रूसी जंग को लेकर उसके सहयोगी देश बेलारूस के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की बात कही है। इसके ईयू रूस की सरकारी मीडिया पर भी ईयू बैन लगा सकता है। उधर फुटबाल एसोसिएशन ने भी रूस के युद्ध को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उसने कहा कि इंग्लैंड रूस के खिलाफ सभी इंटरनेशनल फुटबाल मैचों का वायकाट करेगा। फीफा परिषद का कहना है कि मैचों के दौरान जहां रूस फुटबाल संघ की टीमें भाग लेंगी, रूस के किसी झंडे अथवा गान का उपयोग नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि यूरोपीय संघ में 27 देश शामिल हैं और इनमें से अब तक इनमें से पोलैंड, लातविया, फ्रांस, इस्टोनिया, पुर्तगाल, स्पेन, आस्ट्रिया, जर्मनी, अल्बानिया, स्लोवेनिया, रोमानिया, लक्जमबर्ग व लिथुआनिया सहित अधिकतर देशों ने रूस विमानों के लिए अपने हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं या बंद करने की इन देशों ने घोषणा कर दी है। उधर फ्रांस की एयरलाइंस एयर फ्रांस ने रूस के लिए अपनी सभी उड़ानों को कैंसिल करने का ऐलान कर दिया है। सुरक्षा कारणों से उसने यह निर्णय लिया है।
Also Read : Russia Ukraine Dialogue : रूस-यूक्रेन वार्ता के लिए तैयार, बेलारूस पहुंचे प्रतिनिधिमंडल
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube