होम / Dussehra 2023: दशहरा देखने के लिए ये 5 जगह है बेस्ट ऑप्शन, यहां बनाएं घूमने का प्लान

Dussehra 2023: दशहरा देखने के लिए ये 5 जगह है बेस्ट ऑप्शन, यहां बनाएं घूमने का प्लान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 21, 2023, 9:09 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), 5 Places For Dussehra 2023: दशहरा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे लोग बुहत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। देश के हर हिस्से में इस त्योहार का जश्न देखने को मिलता है लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं जो दशहरा मनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

1. दिल्ली

दशहरा उत्सव के लिए दिल्ली को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यहां विजयादशमी के अवसर पर कई जगहों पर राम लीला का आयोजन होता है। अगर आप दिल्ली शहर में है और दशहरा देखना चाहते हैं, तो सुभाष मैदान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

2. पंजाब

पंजाब में भी दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विजादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां दशहरा में भव्य मेला लगता है, जिसमें मिठाइयों की दुकान आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पंजाब का दशहरा देखने जा सकते हैं।

3. कोलकाता

नवरात्र की पूजा हो या दशहरा, ये पर्व कोलकाता में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दौरान इस शहर को पंडालों से सजाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है। महिलाएं साड़ी पहनती हैं और दशहरा के दिन एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

4. गुजरात

गुजरात में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां दशहरे के दिन राम रावण की सेना युद्ध होती है। यह देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यहां दशहरा के मौके पर गरबा भी खेला जाता है, जो काफी मशहूर है। पुरुष और महिलाएं इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया डांस करते हैं।

5. कुल्लू

कुल्लू में दशहरा का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां इस खास मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ होती है और वो अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर ले जाते हैं। कुल्लु में दशहरा उत्सव के दौरान भारी मेला भी लगता है, जहां कुल्लु की संस्कृति को आप देख सकते हैं।

 

Read Also: Navratri 2023 Day 8 Color: दुर्गा अष्टमी पर पहने पर्पल कलर के आउटफिट्स, जाने इस रंग का महत्व (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Galloping Heart: तेजी से फैल रहा गैलपिंग हार्ट का खतरा, जानें इसके कारण और लक्षण ? -IndiaNews
Murder of Indian Old Man: ओक्लाहोमा में छोटी सी बात पर भारतीय बुजुर्ग की हत्या, एक ही मुक्के में गई जान; वीडियो वायरल-Indianews
जहीर इकबाल के साथ अंतरधार्मिक शादी पर Sonakshi ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब -IndiaNews
Arjun Kapoor की मिडनाइट बर्थडे पार्टी से गायब रही Malaika, ब्रेकअप की अफवाह पर लगी मुहर – IndiaNews
Devar Bhabhi Relationship: खून का रिश्‍ता तार-तार! भाभी के प्यार में पागल देवर ने उठाया खौफनाक कदम, दंग रह गए परिजन-Indianews
Delhi Monsoon: आज होगी दिल्ली -NCR में तेज बारिश! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट -IndiaNews
Sharmila Tagore ने बहु की फिल्म ‘क्रू’ को बताया बेतुका, करीना के लिए कही ये बात -IndiaNews
ADVERTISEMENT