<
Categories: Education

डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी लॉन्च करेगा 5 नए कोर्स, यहां जानें कौन ले सकेगा एडमिशन

Ambedkar University Delhi launches 5 new courses: अंडरग्रेजुएट एडमिशन CUET-UG के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू होंगे. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.

Ambedkar University Delhi Launches 5 New Courses: डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (AUD) वर्ष 2026–27 के एकेडमिक सेशन के लिए पांच नए कोर्स शुरू करने जा रहा है. इसके  साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (PGCF) के तहत 7 विषयों में एक साल के पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स भी लाने जा रहा है. 

कश्मीरी गेट कैंपस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई कि आने वाला एडमिशन साइकिल यूनिवर्सिटी के एकेडमिक कोर्स में एक बड़ा विस्तार होगा. अधिकारियों ने कहा कि इस सेशन से नए पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम जैसे क्रिएटिव राइटिंग में MA और परफॉर्मिंग आर्ट्स (थिएटर आर्ट्स) में MA के  साथ ही अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम जैसे म्यूज़ियोलॉजी, कल्चर और हेरिटेज मैनेजमेंट में BA—जो यूनिवर्सिटी स्तर पर ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं. 

अधिकारियों के मुताबिक, BA विज़ुअल आर्ट्स और BSc मैथमेटिक्स भी शुरू किए जा रहे हैं. BSc मैथमेटिक्स प्रोग्राम को BA (Hons) मैथमेटिक्स से नया रूप दिया गया है. इसमें डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक माइनर भी शामिल होगा. अधिकारियों ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी देश की उन पहली यूनिवर्सिटीज़ में से एक है जिसने NEP 2020 के तहत मनोविज्ञान, अंग्रेज़ी, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में एक साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू किए हैं. 

ये भी पढ़ें:- NEET UG 2026 Paper Leak: पेपर लीक की अफवाहों का NTA ने किया खंडन, बायोमीट्रिक सत्यापन से होगी एंट्री, विफल होने पर क्या करें छात्र?

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी यूनिवर्सिटी से चार साल के BA प्रोग्राम करने वाले ग्रेजुएट CUET-PG स्कोर के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं. एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े एक यूनिवर्सिटी अधिकारी ने बताया कि PG एडमिशन अगले हफ़्ते शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं. उधर, अधिकारियों ने समाचार  एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी कि हम एक ऐसे मॉडल पर विचार कर रहे हैं जिसमें दो साल और एक साल, दोनों तरह के PG प्रोग्राम के एडमिशन एक साथ चलें.  अधिकारियों का कहना है कि एक साल वाले फ़ॉर्मेट का पहला साल है, इसलिए इस प्रक्रिया से हमें एप्लीकेशन के रुझानों को समझने में भी मदद मिलेगी. 

आसान होगी दाखिला प्रक्रिया

प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उम्मीदवार एक ही रजिस्ट्रेशन फ़ीस देकर कई प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकेंगे. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को इसमें छूट भी मिलेगी. वित्तीय सहायता यूनिवर्सिटी की सहायता प्रणाली का एक अहम हिस्सा है. SC, ST और PwBD श्रेणियों के छात्रों को फ़ीस में 100% छूट दी जाती है. आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को भी अलग-अलग स्तर पर फ़ीस में छूट मिलती है.

उधर, इस बारे में वाइस-चांसलर अनु सिंह लाठर ने बताया कि यूनिवर्सिटी का एकेडमिक ढांचा शैक्षिक नवाचार में उसकी लंबे समय से चली आ रही नेतृत्व की भूमिका को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मुख्य तत्वों जैसे निरंतर मूल्यांकन, अंतर्विषयक शिक्षण और लचीला पाठ्यक्रम को देश भर में लागू होने से काफ़ी पहले ही अपना लिया था.

2026–27 के एकेडमिक सत्र के लिए यूनिवर्सिटी 78 अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में 3,000 से ज़्यादा सीटें उपलब्ध कराएगी. एडमिशन CUET-UG, CUET-PG और NCET के ज़रिए होंगे और एप्लीकेशन यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से जमा किए जाएंगे. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST