Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड 10वीं (HSLC) रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र सीधे इन लिंकों sebaonline.org और resultassam.nic.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं.
Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी हो गया है.
Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड (ASSEB) ने आज यानी 10 अप्रैल को कक्षा 10वीं (HSLC) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिजल्ट सुबह 10:30 बजे जारी किया गया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे ASSEB की आधिकारिक वेबसाइटों asseb.in, sebaonline.org, resultassam.nic.in, ahsec.assam.gov.in और assamresult.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं.
असम बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए गए. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस असम में बोर्ड कार्यालय में बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आयोजित की गई. नतीजों के साथ-साथ, पास होने का प्रतिशत, ज़िलेवार प्रदर्शन और अन्य विवरण भी साझा किए गए. असम कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी को शुरू हुई और 27 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई थी. यह परीक्षा दो पालियों पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक में आयोजित की गई थी.
इसके अलावा असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं.
Assam Board की आधिकारिक वेबसाइट resultassam.nic.in पर जाएं.
“HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थाई (provisional) होती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसका प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी.
ASSEB रिजल्ट के साथ कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा, जैसे:
यह जानकारी छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस का बेहतर विश्लेषण करने में मदद करेगी.
HSLC परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है. जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इन परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा.
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक की समस्या हो सकती है. ऐसे में छात्र DigiLocker जैसे विकल्प का उपयोग कर सकते हैं, जो तेज और सुरक्षित तरीका है.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…