Assam HSLC Result 2026 Today: असम के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) के जरिए कक्षा 10वीं (HSLC) परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 10 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, आधिकारिक समय की पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन आमतौर पर रिजल्ट सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाता है.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे asseb.in, ahsec.assam.gov.in और assamresult.in पर लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा. इसके अलावा resultsassam.nic.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://asseb.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
SEBA Assam HSLC Result 2026 ऐसे करें चेक
Assam Board की आधिकारिक वेबसाइट asseb.in पर जाएं.
“HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
प्रोविजनल मार्कशीट का महत्व
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थाई (provisional) होती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी.
DigiLocker से भी देखें रिजल्ट
अगर वेबसाइट्स पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण समस्या आती है, तो छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यह एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है.
रिजल्ट के साथ क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रिजल्ट के साथ बोर्ड कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेगा, जैसे:
- कुल पास प्रतिशत
- टॉपर्स की सूची
- जिला-वार प्रदर्शन
पास होने के लिए जरूरी शर्तें
HSLC परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है. जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इन परीक्षाओं की तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी.