<
Categories: Education

AP Inter Hall Ticket 2026 Declared: आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड bie.ap.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BIEAP AP Inter Admit Card 2026 Declared: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने इंटर का हॉल टिकट जारी कर दिया है. अब छात्र अपना एडमिट कार्ड bie.ap.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

BIEAP AP Inter Hall Ticket 2026 Declared: आंध्र प्रदेश के इंटरमीडिएट छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने AP Inter Hall Ticket 2026 जारी कर दिया है. अब छात्र अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आप भी इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://bie.ap.gov.in/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. क्लास 11 या 1st ईयर के थ्योरी एग्जाम 23 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 24 मार्च 2026 तक चलेंगे. परीक्षा पूरे राज्य में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सभी एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ हॉल टिकट अनिवार्य रूप से लेकर जाएं.

AP Inter 2nd Year Exam 2026: पूरा शेड्यूल

क्लास 12 या 2nd ईयर की परीक्षाएं 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं की टाइमिंग भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही रहेगी. परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करना और जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा.

AP Inter Hall Ticket 2026: डाउनलोड करने का आसान तरीका

BIEAP की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “AP Inter Hall Ticket 2026” लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट दिखाई देगा.
सभी डिटेल्स चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी जरूर सुरक्षित रखें.

हॉल टिकट पर क्या जरूर चेक करें?

छात्र अपने एडमिट कार्ड पर अपना नाम, मीडियम, विषय (Subjects) और अन्य व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से जांच लें. अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत अपने कॉलेज प्रिंसिपल के माध्यम से RIO/DIEO कार्यालय में संपर्क कर उसे परीक्षा तिथि से पहले ठीक करवाएं.

AP Inter Hall Ticket 2026 परीक्षा में प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है. बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और अपडेट मिलते ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST